13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होलिका दहन में जिंदा जली महिला, मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

मूसानगर क्षेत्र के गुलौली गांव में बीते दिन होलिका में महिला के जिंदा जलने से मृतका के परिजनों से समूचे गांव की खुशियां मातम में बदल गईं थी।

2 min read
Google source verification
kanpur

कानपुर देहात. होली पर्व पर जिले के मूसानगर क्षेत्र के गुलौली गांव में बीते दिन होलिका में महिला के जिंदा जलने से मृतका के परिजनों से समूचे गांव की खुशियां मातम में बदल गईं थी। हृदय विदारक घटना से ग्रामीण स्तब्ध रह गए थे। जहां इस घटना के बाद पुलिस के आला अफसरों में हड़कंप मच गया। वहीं कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। फिलहाल गांव के लोगो की चर्चा के अनुसार पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर अपनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।


ये था पूरा मामला
जनपद जालौन के गांव रणधीरपुर थाना कुठौंद निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी सीमा करीब एक माह पहले बच्चों के साथ मायके गुलौली मूसानगर आई थी। महिला के होलिका में जिंदा जलने के बाद पुलिस की शंका की सुई भी घूमती जा रही हैं। मृतका के पिता शिवनाथ व पति पुष्पेंद्र के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थी और प्रेतबाधा की आशंका पर परिजन झाड़ फूंक भी करवा रहे थे। बताया गया कि वह अक्सर घर से निकलकर एकांत स्थान में जाकर शांत बैठ जाती थी। बड़ी मुश्किल से उसे खाना तक खिला पाते थे। गुरुवार शाम वह घर से निकल गई थी और परिजन पूरी रात तलाश करते रहे। सुबह उसका अधजला शव होली की राख में पड़ा मिला तो कोहराम मच गया। मां शिवदेवी चीख चीख कर बिलखने लगी और वहीं मृतका के तीनों बच्चों के रोने से कोहराम मचा रहा। जानकारी पर आए पति पुष्पेंद्र छह माह के पुत्र बाबू को सीने से चिपका कर बिलख उठा। रोते हुए उसने कहा कि ऐसा जानता तो वह सीमा को न भेजता। घटना से ग्रामीण स्तब्ध नजर आए और कई घरों में चूल्हा नहीं जला।


विवाहिता सीमा की मौत के बाद शंका के बादल मंडराए
होली की आग में सीमा के जिंदा जलने की घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। पिता शिवनाथ व पति पुष्पेंद्र ने सीमा को मानसिक बीमार बता होली में छिपकर बैठने से हादसा होने की आशंका जताई। वहीं कुछ लोगों ने होली में आग लगने पर सीमा के बाहर न निकलने तथा होली जलाते समय भीड़ में किसी की नजर उस पर न पहुंचने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। मूसानगर इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने गांव में किसी से रंजिश न होने तथा मृतका के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है।


वीडियोग्राफी के बीच किया गया पोस्टमार्टम
पुलिस के आग्रह पर पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ ने डा. आरके चौबे, डा. राजीव गुप्ता व डा. पवन कुमार का पैनल गठित किया। तीन डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। महिला के शरीर की खाल जले होने से चोटों का पता नहीं लग सका। मृतका की श्वास नली में राख मिलने से डाक्टरों ने मौत की वजह जलना बताया है। सीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।