उन्होंने आनन-फानन में महिला को उर्सला में भर्ती करा दिया। अस्पताल में महिला के बेटे कुट्टू ने आरोप लगाया कि पंद्रह मई को कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ उसके घर आए थे। उन्होंने मां के कपड़े फाड़कर मारा-पीटा था और चोरी में फर्जी रूप से फंसाने की धमकी दे रही थी। इससे मां घबराई थी।