इतना होगा दायरा
येलो लाइन अभियान के तहत संस्थानों में बिल्डिंग के गेट के बाहर से 100 गज के दायरे में येलो लाइन खींची जाएगी, जिसके अंदर प्रवेश करते ही आपको धूम्रपान छोडऩा होगा. वहीं संस्थानों के गेट पर तंबाकू मुक्त क्षेत्र और धूम्रपान रहित क्षेत्र का बोर्ड भी लगाना होगा, जिससे लोगों को इसकी जानकारी मिल सके. शहर के हैलट, उर्सला, नगर निगम, केडीए, कलक्ट्रेट, आवास विकास, यूपीएसआईडीसी, कोर्ट कैंपस सहित सभी स्कूलों में इसकी शुरुआत की जाएगी. 26 जनवरी तक इस अभियान को पूरा किया जाना है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है.