चलेगी सप्ताह में पांच दिन
तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली के बीच वाया कानपुर होते हुए वीक में पांच दिन चलेगी. इस ट्रेन का नंबर अप-12585, डाउन-12586 है. यह ट्रेन गुरुवार व रविवार को नहीं चलेगी. इस ट्रेन में एयरलाइंस जैसी फैसिलिटीज पैसेंजर्स को मुहैया होंगी. पैसेंजर्स की मांग को देखते हुए तेजस का टाइम टेबल तैयार किया गया है. जहां एक तरफ स्वर्ण शताब्दी दिल्ली की तरफ से लखनऊ आएगी. वहीं दूसरी ओर तेजस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जाएगी.