चल रही है टक्कर
एलएमआरसी ऑफिसर्स के बीच फाइनेंशियल बिड में मेसर्स एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स टीपीएल-जीवाईआई ज्वाइंट वेंचर के बीच टक्कर चल रही है. हालांकि अभी फाइनेंशियल बिड में सबसे कम रेट किसी कम्पनी के हैं, इसका खुलासा लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन नहीं किया है. एलएमआरसी के ऑफिसर्स के मुताबिक दोनों ही कम्पनियां मेट्रो रेल के क्षेत्र में अनुभवनी है. कई शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है. फाइनेंशियल बिड में सबसे कम रेट वाली कम्पनी को ही टेंडर अवार्ड किया जाएगा, लेकिन वहीं इसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट से कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को अप्रूवल मिलने तक का पूरा इंतजार करना पड़ेगा.