9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने WhatsApp पर मैसेज व फोटो भेज कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur News: कल्याणपुर में रिश्तेदार के घर में रह रहे युवक का शव देर रात रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। उसके मोबाइल की जांच करने के बाद पुलिस ने आत्महत्या करने की बात कही है।

less than 1 minute read
Google source verification
युवक ने WhatsApp पर मैसेज व फोटो भेज कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने WhatsApp पर मैसेज व फोटो भेज कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur News: कानपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर दोस्त से WhatsApp पर मैसेज व फोटो भेजकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दौरान परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ही युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कानपुर देहात के सिकंदरा इंगवारा गांव निवासी उमेश वर्मा पिछले 4 महीने से कल्याणपुर के गूबा गार्डन निवासी अपने रिश्तेदार शिव कुमार वर्मा के घर रहकर मजदूरी कर रहा था। देर रात घर से निकला उमेश जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कल्याणपुर थाने में दो युवकों पर अपहरण करने की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई।

थोड़ी ही देर के बाद कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग के पास उमेश के शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन वही परिजन हत्या कर शव फेंके जाने को लेकर हंगामा करने लगे पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आत्महत्या करने की कही बात

पुलिस सूत्रों की माने तो जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को उमेश वर्मा का मोबाइल मिला। मोबाइल की जांच करने पर एक नंबर से आत्महत्या करने से पहले अपने करीबी को वाट्सएप चैट के जरिये आत्महत्या करने की जानकारी देने के साथ ही खुद की ट्रैक पर लेटे हुए फोटो भी भेजी थी। जिसको लेकर व्हाट्सएप चैट के जरिए जिस युवक से उमेश से बातचीत करी था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।