2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस बेडे में भारी फेरबदल 13 थानाधिकारी बदले

करौली. जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस के बेडे में भारी फेरबदल कर 18 में से १३ थानाधिकारियों को (13 police officers changed in heavy shuffle in police fleet) बदल दिया है।इसके अलावा एएसआई व हैडकांस्टेबलों का ट्रान्सफर भी किया गया है

less than 1 minute read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Sep 19, 2019

पुलिस

पुलिस

करौली. जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस के बेडे में भारी फेरबदल कर 18 में से १३ थानाधिकारियों को (13 police officers changed in heavy shuffle in police fleet) बदल दिया है।इसके अलावा एएसआई व हैडकांस्टेबलों का ट्रान्सफर भी किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार स्थानान्तिरत होकर आए देवेन्द्र पारीक को करौली कोतवाली, प्रभातीलाल को थानाधिकारी कोतवाली हिण्डौन सिटी, रामनाथ सिंह को सपोटरा, रामरुप को नई मंडी हिण्डौन सिटी में लगाया गया है।इसी प्रकार ़महेन्द्र सिंह को गढ़मोरा से मण्डरायल, केशर सिंह को कैलादेवी से गढमोरा, बालघाट से शैयद शरीफ अली को महिला थानाधिकारी करौली, मानव तस्करी विरोधी यूनिट से ओमेन्द्र सिंह को कुडग़ांव, रामवीर सिंह को सदर हिण्डौन से मासलपुर, विजय सिंह छोकर को नई मंडी हिण्डौन सिटी से सदर थाना हिण्डौन सिटी, टोडाभीम टाउन चौकी से रेखा मीना को कैलादेवी, रामवीर सिंह को गुढाचन्द्रजी से पुलिस लाइन करौली में ट्रान्सफर किया है।
चुनौतियों से करना पड़ेगा सामना
जिले में काफी समय से थानाधिकारियों को बदलने की योजना पर काम चल रहा था। लेकिन भरतपुर रेंज से नई सूची आने का इंतजार भी किया जा रहा था। अब भरतपुर रेंज से सीआई स्तर के अधिकारियों के आने पर थानाधिकारियों के ट्रान्सफर किया गया है। जिनके सामने नई चुनौती भी है। करौली के कोतवाली क्षेत्र की एसबीआई बैंक से सवा करोड़ रुपए का सोना चोरी, पेंशनर्स के घर में सवा लाख रुपए की लूट, सपोटरा में बजरी का अवैध खनन, पुलिसकर्मियों का उत्पात, हिण्डौन सिटी शहर में समाजकंटकों की सक्रियता बनी हुई है। पुराने मामलों को खोल बदमाशों पर अंकुश लगाने में नए थानाधिकारियों को चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Story Loader