
24 फीट ऊंची भगवान जिनेंद्र की प्रतिमा स्थापित
24 फीट ऊंची भगवान जिनेंद्र की प्रतिमा स्थापित
करौली जिले में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी स्थित मुख्य मंदिर परिसर में भगवान महावीर की प्रतिमा स्थापितकी गई है। बड़ी क्रेन मशीन की मदद से इस मशीन को मुख्य मंदिर के पीछे ले जाकर स्थापित किया गया। इससे पहले विधि विधान से अभिषेक तथा शांतिधारा की गई। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की 24 फीट ऊंची पाषाण प्रतिमा को स्थापित किया गया। यह प्रतिमा मंदिर के पीछे चरण छत्री पार्क में स्थापित की गई है। इस अवसर पर आचार्य वर्धमान सागर के सानिध्य में वास्तु मंडल विधान पंडित हंसमुख गांधी, पंडित मुकेश शास्त्री ने विधि विधान पूर्वक प्रतिमा को स्थापित कराया।
इससे पहले वेदी शिलान्यास के मांगलिक कार्य सम्पन्न हुए। प्रबन्धकारिणी कमेटी के कोषाध्यक्ष विवेक काला के परिवार द्वारा 24 फीट की भगवान महावीर की विशाल पाषाण प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। इस प्रतिमा का पंचकल्याण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, भगवान महावीर स्वामी के महा मस्तकाभिषेक महोत्सव 2022 के दौरान 24 नवंबर से 28 नवंबर के मध्य संपन्न होगा । इस अवसर पर आचार्य वर्धमान सागर ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पूर्णोदय से पहले मिले मानव जीवन को सफल बनाने में धर्मकार्य निर्माण में अपना द्रव्य लगाना श्रेष्ठ कार्य है। क्षेत्र के कोषाध्यक्ष ने प्रबंधन कमेटी के साथ इतिहास रचा और प्रतिमा निर्माण करवाया, जब यह भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठित हो जाएगी तो हजारों वर्षों तक लाखों- करोड़ों श्रद्धालु भगवान महावीर का पूजन अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे । इस अवसर पर क्षेत्र के अध्यक्ष सुधांशू कासलीवाल मंत्री महेंद्र कुमार पाटनी , पूर्व अध्यक्ष एनके जैन प्रबंधक नेमी कुमार पाटनी सहित सभी प्रबंधन कमेटी के सदस्य उपस्थित थे ।
Published on:
22 Aug 2022 11:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
