11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

45 डिग्री सेल्सियस पर 58 यूनिट रक्तदान, ग्रामीणों के उत्साह के आगे नतमस्तक तापमान

हिण्डौनसिटी.भीषण गर्मी केे दौर में बुधवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक उछला, लेकिन ग्रामीणों में रक्तदान करने का उत्साह इससे भी आगे निकला। झुलसाने वाली धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों घरों में रहे, वहीं गांव खेड़ीहैवत में जीवन ज्योति फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 58 जनों ने रक्तदान कर जीवन रक्षा के लिए आगे रहने का संदेश दिया है। शिविर में रक्तदाताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Google source verification

फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी मदन मोहन भास्कर ने बताया कि जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा 53वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि सूरौठ थानाधिकारी महेश कुमार मीणा एवं हिण्डौन सदरथानाधिकारी देवेंद्र शर्मा ने उद्घाटन किया। इस दौरान कवि सोमनाथ शर्मा, ओपी मंगल, डॉ. रामराज मीणा, डॉ. हारून खान,बबलू शुक्ला, नरेन्द्र बैंसला,प्यारसिंह मीणा,रमेश सिंघल, मनोहर लाल गुप्ता, करतार सिंह चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन ज्योति फाउंडेशन डेढ़ दशक से रक्तदान सहित मानव सेवा कार्य रही है। उन्होंंने कहा कि पारा के परवान चढऩे से लोग गर्मी से व्याकुल हैं। ऐसे माहौल में रक्तदान से जीवन दान के लिए आगे आना बड़ा काम है। जयपुर के ट्रोमा सेंटर ब्लड बैंक की टीम ने 58 यूनिट रक्त संग्रहित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। रक्तदाताओं को प्रसंशा पत्र,टीशर्ट देकर सम्मान किया गया। शिविर में सत्यप्रकाश, हरीश, हरिमोहन, विवेक, अजीत,विष्णु चिनायटा का विशेष योगदान रहा।

एसी बस में लगा शिविर
शिविर प्रभारी ओमप्रकाश डागुर व सत्यप्रकाश डागुर ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रोमा ब्लड बैंक की वातानुकूलित बस में रक्तदान कराया गया। इसमें पुष्पदेवी, रेणु शर्मा, हेमा देवी, शकुंतला देवी सहित 58 जनों ने रक्तदान किया।

मेधावी किए पुरस्कृत
रक्तदान शिविर कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह भी हुआ। इस में अतिथियों ने10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिनमें भावना गौतम, मनीषा सैनी, अंकिता, मोनू, जतिन आदि विद्यार्थी थे।