1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

माटी कला कौशल में नवाचार के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी दें ध्यान

हिण्डौनसिटी. श्रीयादे माटी कला बोर्ड की ओर से दक्ष प्रजापति विकास समिति की पहल पर शुक्रवार को झारेड़ा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन माटी कला कामगार व दस्तकारों का जागरुकता शिविर लगा। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने प्रजापति समाज के लोगों से माटी कला कौशल को नवाचार से निखारने और बच्चो की शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

Google source verification

हिण्डौनसिटी. श्रीयादे माटी कला बोर्ड की ओर से दक्ष प्रजापति विकास समिति की पहल पर शुक्रवार को झारेड़ा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन माटी कला कामगार व दस्तकारों का जागरुकता शिविर लगा। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने प्रजापति समाज के लोगों से माटी कला कौशल को नवाचार से निखारने और बच्चो की शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष के कहा कि प्रजापति समाज के लोग भी मिट्टी कला का परम्परागत कार्य कर रहे है। जो गर्मियों में मटके और दीपावली पर दीये बनाने तक सीमित है। इसके बाद कामगारों को बेरोजगारी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वे माटी कला में नवाचार कर दूसरी वस्तुएं बनाना सीखें। तो हैंडीक्राफ्ट के तौर देश विदेश के सैलानियों को आकर्षिक करें। समय और मेहनत लगने के बाद इनसे अच्छे दाम भी मिलते है। टाक ने कहा कि सरकार गठन के तीन माह बाद माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति पहली बार हुई है। अब तक बोर्ड निगमों में कार्यकाल के अंतिम दौर में मनोनयन होता था। इससे समाजोत्थान और माटी कला के विकास के लिए पूरा समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश भर में माटी का कार्य करने वाले कामगारों के लिए एक हजार बिजली चलित चाक निशुल्क वितरण करने की योजना शुरू की है। उन्होंने बताया की इसके लिए जागरूकता शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें प्राप्त आवेदनों पर लॉटरी के आधार पात्र व्यक्तियों का चयन होगा। जिसके बाद दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा कर चाक चलाने सहित कला में नवाचारों के बारे में बताया जाएगा। राजस्थान सरकार ने जयपुर में पांच करोड़ की लागत से माटी कला एक्सीलेंस सेंटर बनाने की घोषणा की है। जिसमें नवाचार और प्रशिक्षण सहित छात्रावास भी बनेगा। दक्ष प्रजापति विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुख सिंह प्रजापति व प्रदेश सचिव विष्णु प्रजापति ने बताया कि शिविर में करीब 100 आवेदन जमा किए गए। कार्यक्रम में श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बाबूलाल ढिंढोरा, लोकेश, वीरेंद्र, प्रकाश, छोटेलाल सहित काफी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।