परीक्षाओं के आवेदन जमा कराना शुरू, 5 दिसम्बर तक जमा होगी हार्डकॉपी
करौली के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम,द्वितीय तथा तृतिय वर्ष के नियमित तथा स्वयंपार्ठी विद्यार्थियों के आवेदन पत्र जमा करने के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं। प्राचार्य बाबू सहाय मीना ने बताया कि ई मित्रों पर आवेदन पत्र के शुल्क की राशि जमा ३० नवम्बर तक कराई जाएगी। इसके बाद हार्डकॉपी 5 दिसम्बर तक महाविद्यालय में जमा करानी होगी।