2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्त संग्रहण केन्द्र को डेढ़ वर्ष से लाइसेंस के नवीनीकरण का इंतजार

Blood collection center waiting for renewal of license for one and a half year जिला चिकित्सालय का हाल, अधिकारियों की उदासीनता करौली चिकित्सालय में जिस तरह से बिना लाइसेंस नवीनीकरण के 4 साल से ब्लड बैंक संचालित है, उसी तरह की स्थिति हिण्डौन चिकित्सालय में रक्त संग्रहण केंद्र की है। रक्त संग्रहण केंद्र को भी डेढ़ वर्ष से लाइसेंस के नवीनीकरण का इंतजार है। सभी औपचारिकता पूरी करने पर भी ये लाइसेंस अटका हुआ है।

3 min read
Google source verification
रक्त संग्रहण केन्द्र को डेढ़ वर्ष से लाइसेंस के नवीनीकरण का इंतजार,रक्त संग्रहण केन्द्र को डेढ़ वर्ष से लाइसेंस के नवीनीकरण का इंतजार

रक्त संग्रहण केन्द्र को डेढ़ वर्ष से लाइसेंस के नवीनीकरण का इंतजार,रक्त संग्रहण केन्द्र को डेढ़ वर्ष से लाइसेंस के नवीनीकरण का इंतजार

हिण्डौनसिटी.राज्य सरकार ने भले ही बजट में हिण्डौन जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक खोलने की घोषणा की है। लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र के अनुज्ञा पत्र के नवीनीकरण के लिए गंभीर नहीं हैं। दो बार निरीक्षण होने के बाद भी लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। ऐसे में सवा वर्ष से अधिक समय से रक्त संग्रहण केंद्र अवधिपार लाइसेंस से ही संचालित हो रहा है।

चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार जिला चिकित्सालय में संचालित रक्त संग्रहण केंद्र का अनुज्ञापत्र 14 जनवरी 2021 को पूरा हो गया। नियमानुसार अनुज्ञा पत्र के अवधि पार होने के बाद रक्त का संग्रहण नहीं किया जा सकता है। ऐसे में चिकित्सालय प्रशासन से अनुज्ञा पत्र की अवधि पार होने से चार माह पहले ही चिकित्सालय प्रशासन द्वारा नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके तहत चिकित्सालय ने 8 अक्टूबर 2020 को निदेशक, औषधीय नियंत्रक को पत्र भेज की रक्त संग्रहण केन्द्र के निरीक्षण के लिए आवेदन कर दिया। ताकि अनुज्ञा पत्र की अवधि पूरी होने से पहले ही नवीनीकरण हो सके। लेकिन जिला व मुख्यालय के अधिकारियों की उदासीनता के चलते डेढ़ वर्ष से अधिक अवधि बीतने ने बाद भी रक्त संग्रहण केंद्र के अनुज्ञा-पत्र का नवीनीकरण नहीं हो सका है।

2 बार हुआ निरीक्षण

अनुज्ञा पत्र के नवीनीकरण की प्र₹िया में रक्त संग्रहण केंद्र का जिला औषधि निरीक्षक द्वारा दो बार निरीक्षण किया जा चुका है। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार 5 बार पत्र भेजने के बाद 15 अप्रेल 2021 को औषधि निरीक्षक ने रक्त संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। अनुज्ञा पत्र का नवीनीकरण नहीं हुआ। फिर से पत्र लिखने पर 9 नवम्बर 2021 का पुन: औषधि निरीक्षक निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद भी नवीनीकरण की प्र₹िया नौ दिन चले अढ़ाई कोस बनी हुई है।


वर्ष 2009 में मिला था लाइसेंस

चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार वर्ष 2009 में राज्य सरकार ने चिकित्सालय रक्त संग्रहण केंद्र स्वीकृत किया था। उस दौरान उपजिला चिकित्सालय को निदेशक औषधि नियंत्रक ने पहला अनुज्ञान पत्र जारी किया था। उसके बाद प्रति दो वर्ष में अनुज्ञा पत्र का नवीनीकरण किया जाता है। हालांकि शुरू के दो-तीन वर्ष रक्त संग्रहण का संचालन मंथर रहा। बाद में वर्ष 2013 से सुचारू हो रहा है। रक्त संग्रहण केन्द्र रक्त की आपूर्ति के लिए करौली ब्लड बैंक व जयपुरिया ब्लड बैंक।


नवीनीकरण के लिए भेजे सात बार पत्र

रक्त संग्रहण केंद्र के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए चिकित्सालय प्रशासन द्वारा डेढ़ वर्ष की अधिक में 7 बार संबंधित अधिकारी को पत्र लिखे गए। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2020 में अक्टूबर, नवम्बर दिसम्बर माह में निदेशक औषधीय नियंत्रक के पत्र लिखा गया। बाद में वर्ष 2021 में भी जनवरी, फरवरी, अक्टूबर व नवम्बर माह में तथा वर्ष 2022 में 28 फरवरी को पत्र लिख गया। साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के भरतपुर संभाग के संयुक्त निदेशक को भी अवगत करया गया। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है।


ड़ेढ़ वर्ष चढ़ा दिया 764 को रक्त-
जिला चिकित्सालय को डेढ़ वर्ष से लाइसेंस के नवीनीकरण का इंतजार है, लेकिन इस अवधि में रक्त संग्रहण केंद्र से 764 रोगियों को रक्त जारी कर चढ़ाया जा चुका है। वर्ष 2021 में 508 रोगियों को रक्त चढाय़ा गया। वही चालू वर्ष में चार माह में 256 रोगियों की रगों में खून चढ़ाया जा चुका है।

इनका कहना है-
मैंने रक्त संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर उस दौरान ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। अनुज्ञा पत्र का नवीनीकरण निदेशक औषधी नियंत्रक कार्यालय से किया जाना है।
विनीत कुमार मित्तल, औषधी नियंत्रक
करौली।


रक्त संग्रहण केंद्र के अनुज्ञा पत्र के नवीनीकरण निदेशक औषधी नियंत्रक को लिखा हुआ है। डीआई से निरीक्षण भी हो चुका है। इस बारे में बीते माह भी पत्र भेजा गया है। जल्द ही नवीनीकरण होने की उम्मीद है।
डॉ. नमोनारायण मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी,
जिला चिकित्सालय, हिण्डौनसिटी।

Story Loader