2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संक्रमण के प्रति बेफिक्री!…महस्वा में कन्हैया दंगल में उमड़े श्रोता

Careless about infection!...Audience gathered in Mahaswa in Kanhaiya Dangal - लोकगायन पार्टियों ने सुनाई रचनाएं

less than 1 minute read
Google source verification
संक्रमण के प्रति बेफिक्री!...महस्वा में कन्हैया दंगल में उमड़े श्रोता

संक्रमण के प्रति बेफिक्री!...महस्वा में कन्हैया दंगल में उमड़े श्रोता

श्रीमहावीरजी./हिण्डौनसिटी.

समीप के गांव महस्वा में गत दिवस धूनी परिसर में एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। कन्हैया दंगल में गायकों ने धार्मिक ,पौराणिक व राजनैतिक रचनाओं की प्रस्तुति देकर पाण्डल में उपस्थित महिला व पुरुष श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
समाजसेवी उपेन्द्र महस्वा , सीताराम मीना ने बताया कि दंगल में नाई का वास झाला -टाला ,सुंदरी व महस्वा गांव की कन्हैया पार्टियों ने भाग लिया।

नाईकावास झाला टाला गांव के मेडिया ने मानधाता की कथा के वृतांत पर कन्हैया गायन किया। सुंदरी की पार्टी के गायकोंं ने सीताहरण की कथा की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महस्वा की पार्टी ने शिव विवाह व सुलोचना सती की कथा की प्रस्तुति पर खूब वाहवाही ली।

कन्हैया सुनने के लिए रानौली ,रलावता, वीलई, रोंसी, कैमला, भौटवाड़ा, पहाड़ी, नागल, कमालपुरा, आखावाड़ा, तूमापुरा, कारबाड़ी, शेखपुरा किरवाड़ा आदि गांवों के से लोग आए। रामकेश पटेल ,किशन , मदनपटेल, भूरा सरपंच गजराज, बिरजू पटेल ,शिवराम मीना आदि ने पार्टियों के मेडिया व गायकों का साफा पहना कर स्वागत किया।

Story Loader