
पुष्य नक्षत्र के साथ आज आकाशीय ग्रहों का महासंयोग, 677 वर्ष बाद बन रहा दुर्लभ योग
हिण्डौनसिटी. दीपोत्सव से पहले त्योहारी खरीदारी के लिए खास माने जाने वाला पुष्य नक्षत्र इस बार अनूठे महासंयोग से आया है। गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ अन्य गृहों का भी मंगलकारी योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार दीपावली से पूर्व ऐसा संयोग 677 वर्ष बाद बन रहा है।
ज्योतिषाचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण पाठक ने बताया कि इस बार दिवाली पर्व से ठीक पहले 28 अक्टूबर को आकाश गंगा में स्थित ग्रहों का बड़ा संयोग बन रहा है। यह दिन खरीदारी करने या किसी कार्य व व्यापार को आरंभ करना शुभकारी और मंगलकारी है। इस दिन गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग व गजकेसरी महान योग बन रहा है। इससे पहले ग्रहों का ऐसा महासंयोग 5 नवंबर 1344 को शनि गुरु मकर राशि में एक साथ स्थित होने पर बना था। पाठक ने बताया कि गुरुवार को यह योग सुबह 9.45 बजे से से पूरे दिन भर रहेगा।
सोना खरीदने से चमकेगी किस्मत
पाठक ने बताया कि करीब सात शताब्दी बाद बन रहे महासंयोग सभी प्रकार वस्तुओं की खरीदारी के श्रेष्ठ है। लेकिन देव गुरु बृहस्पति पीली वस्तु और पीले धातु के स्वामी है। ऐसे में इस दिन स्वर्ण आभूषण सोना खरीदना बेहद शुभ रहेगा। तथा शनि देव लोहे के स्वामी होने से वाहन खरीदने व प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी रहेगा।
पुष्य नक्षत्र में बही व पल्ली खरीदने की है परम्परा-
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि क्षेत्र में दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में व्यापारी वर्ग में दुकान की बिछावट के लिए पल्ली व रोकड़ खातों के लिए कलम व बही खरीदने की परम्परा है। परम्परा के तहत पुष्य नक्षत्र में खरीदी पल्ली की बछावट कर दीपावली पर प्रतिष्ठान में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। वहीं नई बही का प्रारंभ किया जाता है। बही विक्रेता उमेश अग्रवाल ने बताया कि शहर में दो लेखा बहियों की दो दुकानें हैं। त्योहारी सीजन में अन्य बुकसेलर्स की दुकानों पर भी बहियां मिलती है।
शुभ पुष्य के लिए सजी दुकानें
दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र के साथ बने ग्रहों के महासंयोग के लेकर बाजार में सभी सेक्टरों में गुरुवार को अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। ऑटो मोबाइल से लेकर इलैक्ट्रॉक्सि, मोबाइल, सराफा, वस्त्र बाजारा में दुकानें सजकर तैयार हैं। प्रोपर्टी के क्षेत्र में भी अच्छे कारोबार की आशा है।
Published on:
27 Oct 2021 11:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
