
करौली.
चंबल-कोटा बैराज से गेट खोलने के बाद करौली जिले के मण्डरायल की चंबल नदी ( Chambal river ) में पानी की भारी आवक हो रही है, शुक्रवार देर शाम मण्डरायल के तीन गांवों में पानी आ गया है। मामले को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और अधिकारियों ने एनडीआरएफ ( NDRF TEAM ) की टीम प्रभावित इलाकों के लिए रवाना कर दी है। बर्रेड की पुलिया, टोडा सहित तीन गांवों के लोग हालात को देखते हुए मकानों की छतों पर चढ़ गए हैं।
बीते कई दिनों से हाड़ौती में तेज बारिश का दौर जारी ( Heavy rain in rajasthan )
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से हाड़ौती में तेज बारिश का दौर जारी है। कोटा बैराज से चम्बल में बारिश के चलते पानी की आवक ज्यादा होने से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। बुधवार को कोटा बैराज ( Kota Barrage gates opened ) के 13 गेट पांच फीट ऊपर तक खोले गए। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को भी पानी की निकासी की गई। इससे चंबल नदी उफन गई। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
17 Aug 2019 02:22 am
Published on:
16 Aug 2019 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
