5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG एक के बाद एक ऐसे टकराए तीन वाहन कि प्रत्यक्षदर्शी भी रह गए हैरान

www.patrika.com

2 min read
Google source verification
karauli hindi news

OMG एक के बाद एक ऐसे टकराए तीन वाहन कि प्रत्यक्षदर्शी भी रह गए हैरान

करौली/सपोटरा. सपोटरा-नारायणपुर टटवारा सडक़ मार्ग पर औड़च की पुलिया के पास सोमवार को एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए।

इससे राह निकल रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो मोटरसाइकिल एवं पत्थर की गिट्टियों से भरा डम्फर आपस में टकराने से बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी राहगीरों ने बताया कि सपोटरा की तरफ से गिटिट्यों से भरा डम्फर आ रहा था।

सामने से आ रही बाइक को देख डम्फर चालक ने बाइक को बचाने के प्रयास में डम्फर सडक़ मार्ग से नीचे उतारा तो वह पलट गया और बाइक से टकरा गया। इसी दौरान सपोटरा की तरफ से आ रही एक अन्य बाइक भी दूसरी बाइक से जा टकराई।

डम्फर पलटने से आगे का शीशा टूट गया। हालांकि चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया । राहगीरों ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। दुर्घटना में बिनेगा निवासी बाइक सवार प्रद्युम्न मीना व उसके साथ सीमा मीना, एवं दूसरी बाइक पर सवार बड़ौदा निवासी अनीता गुप्ता घायल हो गई।

प्रद्युम्न व सीमा को परिजन उपचार के लिए गंगापुरसिटी लेकर पहुंचे, जहां से प्रद्युम्न को जयपुर ले जाया गया। इधर घायल अनीता गुप्ता को सपोटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।


राशन के गेहूं में गड़बड़ी का आरोप
एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
सपोटरा. क्षेत्र के हाड़ौती गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप राशन डीलर द्वारा रसद सामग्री में अनियमितता की शिकायत की। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि रविवार रात को भी राशन के गेहूं में गड़बड़ी की जा रही थी।

इस पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और हाड़ौती पुलिस चौकी को सूचना दी। ग्रामीण रामप्रसाद मीना, मनोकर कोली, कल्पेश जोशी, कमलेश महावर, विनोद जंगम, दिलीप, मुकेश मीना, बबलू बंजारा आदि ने एसडीओ को बताया कि डीलर की गड़बडिय़ों के चलते लोगों को राशन सामग्री का लाभ नहीं मिल पाता। इसके अलावा जो गेंहूं दिया जाता है, वह भी पूरा नहीं दिया जाता। एसडीओ ने ग्रामीणों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।