9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां खेत में सिंचाई करते समय सांप के काटने से किसान की मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे

गांव में जहरीले सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक छा गया।
less than 1 minute read
Google source verification
भारत सर्पदंश की वैश्विक राजधानी, हर वर्ष 58000 मौतें

भारत सर्पदंश की वैश्विक राजधानी, हर वर्ष 58000 मौतें

छाण। ग्राम पंचायत अल्लापुर के सुखवास गांव में जहरीले सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक छा गया। मृतक के भाई छोटूसिंह एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार को हरिनारायण गुर्जर पुत्र लड्डू लाल गुर्जर उम्र 52 वर्ष गेहूं की बुआई के लिए अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। सिंचाई के दौरान ही हाथ के पंजे पर जहरीले सांप ने दंश मार दिया।


खेत के आसपास उपस्थित परिजन किसान को इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने किसान हरिनारायण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाने से शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार को अलसुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


गांव में किसान की मौत से स्तब्ध सुखवास गांव के ग्रामीणों में मातम छा गया। गुरुवार शाम एवं शुक्रवार सुबह तक ग्रामीणों ने घरों में चूल्हे नहीं जलाए। वहीं किसान की अंत्येष्टि में आसपास के गांव सहित दूरदराज गांव के हजारों लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : प्रेमी को पाने लिए टावर पर चढ़ गई शादीशुदा प्रेमिका, गांव वाले रह गए हक्के-बक्के