
स्वर्ण मंदिर मेल से गिरी महिला यात्री, पता चला से 60 किलोमीटर दूर ट्रेन से उतर लौटा पति
पटोंदा./हिण्डौनसिटी.
स्वर्ण मंदिर मेल में सफर कर रही एक महिला यात्री चलती ट्रेन से गिर गंभीर घायल हो गई। रेलकर्मियों ने महिला यात्री को हिण्डौन के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला के साथ सफर कर रहे पति को बयाना पहुुंचने पर घटना को पता चला। पति के लौट कर आने पर महिला को जयपुर रैफर दिया गया।
रेलवे सूत्रों के अनुसार सुबह करीब दस बजे श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर मुंबई से अमृतसर जा रही स्वर्ण मंदिर मेल के कोच के गेट पर खड़ी महिला संतुलन बिगडऩे पर चलती ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर दो पर गिर पड़ी। सिर में गहरी चोट आने से महिला यात्री अचेत हो गई। मौके पर तैनात आरपीएफ के हैड कॉन्स्टेबल धनवीर सिंह ने तत्परता दिखा एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना निजी साधन से राजकीय चिकित्सालय श्रीमहावीरजी पहुंचाया। जहां से एम्बुलेस से उसे हिण्डौन जिला चिकित्सालय रैफर का दिया। आरपीएफ कॉन्स्टेबल धनवीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौंडा निवासी जैबुननिशा (22) व उसका पति फिरोज मुम्बई से मां व भाई से मिल जालंधर जा रही थी। ट्रेन के श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान बोगी के गेट पर खडी जैबुननिशा का अचानक प्लेटफार्म पर गिर गई। काफी देर तक लौट कर नहीं आने पर पति उसे कई बोगियों में तलाश किया। बयाना स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला के पास मिले मोबाइल से उसे घटना की जानकारी दी।
पेंशनर समाज की कार्रकारिणी गठित
हिण्डौनसिटी. राजस्थान पेंशनर समाज की उपशाखा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में 26 सदस्यीय कार्यकारिणी में पांच -5 सदस्यीय संरक्षण मंडल व परामर्शदाता बनाए हैं। वहीं 9 जनों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
अध्यक्ष ने बताया कि प्रदीप कुमार जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रहलादकुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता को मंत्री, हरिचरण लाल गुप्ता को संयुक्त मंत्री, राजेंद्र कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, रोशन लाल शर्मा को संगठन मंत्री, कैलाश चंद्र गुप्ता को प्रचार एवं कार्य मंत्री बनाया है। वही जयकुमार जैन, ओम प्रकाश पाठक, रामगोपाल शर्मा, महेंद्र कुमार जैन व हरिचरण शर्मा को संरक्षक मंडल सदस्य, शीतल प्रसाद शुक्ला, बत्तूलाल गुप्ता, भीमसेन गेरा, पुष्पेंद्र पाठक, किंदूरीसिंह बेनीवाल को परामर्शदाता बनाया है। इसके अलावा रामस्वरूप शर्मा, रामबाबू शर्मा, श्रीलाल वर्मा बच्चूसिंह सोलंकी, गिर्राज प्रसाद सोनी, निरानंद सिंह, रघुनंदनविजय, राधेश्याम पाठक को सदस्य मनोनीत किया है।
Published on:
20 Jan 2022 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
