बालिकाओं ने रक्षकों की कलाइयों पर बाँधी राखियां
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान पत्रिका के रक्षकों की राखी अभियान के तहत बुधवार को करौली जिले के श्री महावीर जी कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधी। पुलिस जवानों ने बहनों की सुरक्षा का भरोसा दिया।
महात्मा गांधी विधालय की प्रधानाचार्या मुकुट गुर्जर ने बताया कि पत्रिका के रक्षकों के लिए राखी कार्यक्रम अंतर्गत बालिकाओं से राखी बंधवाने के लिए श्रीमहावीरजी थानाधिकारी अबजीत कुमार, ए एसआई रामभरोसी हैड कॉन्स्टेबल हरिराम गुर्जर विद्यालय पहुँचे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मुकुट गुर्जर के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने तिलक करके अपने रक्षक भाइयों की कलाई पर स्नेहभाव से रक्षा सूत्र बांधे। उन्होंने अपने हाथों के मिठाई खिलाई तो माहौल भावुक हो गया। पुलिसकर्मियों ने बहनों के सिर पर स्नेहपूर्ण हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। थानाधिकारी ने कहा कि पत्रिका के इस खास अभियान से पुलिसकर्मियों सहित देश की सीमाओं पर तैनात देश के जवानों का हौसला बुलंद होगा। वे अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति अधिक निष्ठावान और सजग होंगे। राखी पर जिन सैनिकों की कलाइयां सूनी रहती थी पत्रिका के इस कार्यक्रम से उन कलाइयों पर अब की बार राखिया सजेंगी ।
फोटो कैप्शन- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पुलिसकर्मियों के राखी बांधती विद्यालय की छात्राएं
इधर टोडाभीम क्षेत्र के निसूरा गांव में भी पत्रिका के अभियान के दौरान भाई-बहन के प्रेम के साथ देश प्रेम झलका ।
निसूरा गांव के प्रभु पटेल मैमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को रक्षा बंधन जैसा उत्साह दिखा। छात्राओं ने गर्व से पूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे। साथ ही घरों से लाई गई 100 से अधिक राखियों को सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भिजवाया। राजस्थान पत्रिका के रक्षकों की राखी अभियान कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में माहौल भाई-बहन के स्नेह के साथ देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया। छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए घर से लाई राखियों का संकलन भी किया और इस मौके पर आमंत्रित पूर्व सैनिकों की कलाई राखियों से सजाई। प्रभु पटेल संस्थान के व्यवस्थापक विजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य राजेन्द्र गुर्जर ने पत्रिका प्रतिनिधि को राखियों का पैकिट सौपा। कार्यक्रम में दिलीप गुर्जर, घनश्याम, विजय, जयप्रकाश आधि मौजूद रहे।