4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुश खबर…. हिण्डौन को मिली केन्द्रीय विद्यालय की सौगात,नवीन सत्र से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं

Happy news.... Hindaun got the gift of Kendriya Vidyalaya, classes can start from the new session -करौली केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नियुक्त किए सम्पर्क अधिकारी सांसद डॉ. मनोज राजौरिया के प्रयासों से केंद्र सरकार से मिली सौगात

2 min read
Google source verification
खुश खबर.... हिण्डौन को मिली केन्द्रीय विद्यालय की सौगात,नवीन सत्र से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं

खुश खबर.... हिण्डौन को मिली केन्द्रीय विद्यालय की सौगात,नवीन सत्र से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं

हिण्डौनसिटी. करौली जिले के सबसे बड़े शहर हिण्डौनसिटी को वर्षों के इंतजार के बाद आखिर केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय से जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। घोषणा के बाद आगामी सत्र के लिए विधिवत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। घोषणा और क्रियान्वयन की प्रक्रिया की गति ठीक रही तो शहर में अस्थाई परिसर में नवीन सत्र से केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू हो जाएगीं।


क्षेत्रीय सांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने बताया कि हिण्डौनसिटी में केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वे इसके लिए कई वर्षों से प्रयासरत थे। पूर्ववर्ती कार्यकाल में तत्कालीन व मौजूदा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से कई मर्तबा मुलाकात कर मांग को पुरजोर तरीके उसे उठाया था।

इसके लिए जिला प्रशासन से राज्य सरकार के माध्यम से भी प्रस्ताव भिजवाए गए थे। गत दिनों केंद्रीय विद्यालय संगठन के जयपुर संभागीय उपायुक्त बीएल मोरोडिया ने संगठन केे नई दिल्ली मुख्यालय के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन-1) को हिण्डौन को शामिल करते हुए राज्य के शुरू किए जा रहे 8 केन्द्रीय विद्यालयों के लिए सम्पर्क अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जो केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों से विद्यालय स्थापना एवं भवन निर्माण के जिए सम्पर्क व समन्वय का कार्य करेंगे।

करौली केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य पवन सिंह मीणा को हिण्डौन में स्थापित होने के जा रहे केन्द्रीय विद्यालय का समन्वयक नियुक्त किया है। करौली केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि हिण्डौन में केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की सभी तैयारियां पूरी हैं। स्वीकृति की विधिवत घोषणा होने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मोहन नगर में होगा अस्थाई संचालन
केन्द्रीय विद्यालय का अस्थाई तौर मोहन नगर के राजकीय बालिका उच्च माध्मिक विद्यालय परिसर में होगा। सम्पर्क अधिकारी व करौली के प्राचार्य पवन सिंह ने बताया कि प्रस्तावित तैयारियों को लेकर बीते वर्ष तत्कालीन कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने उपयुक्तता देखते हुए मोहन नगर के बालिका विद्यालय के चिह्नित किया था। विद्यालय की एक विंग की कक्षा मे केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

200 बच्चों को मिलेगा प्रवेश-
घोषणा होने बाद केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिक कक्षाएं शुरू की जाएगी। इसके तहत कक्षा एक से 5 तक 200 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। सम्पर्क के अधिकारी ने बताया कि प्रति कक्षा में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बाद में वर्ष दर वर्ष कक्षा 10 तक क्रमोन्नति होगी। स्वयं का भवन निर्माण के बाद विद्यालय उच्च माध्यमिक स्तर पर संचालित होगा।

खेडी़शीश गांव में भूूमि चिह्नित-
केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए उपखण्ड के ख़ेडीशीश गांव में भूमि चिह्नित की गई है। विद्यालय स्वीकृति की घोषणा के बार आवंटन व भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव में विद्यालय भवन निर्माण के लिए करीब 17 बीघा भूमि को चिह्नित किया हुआ है।