21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरों में पूजे गणपति, पाण्डालों में बिराजे बप्पा मोरिया

www.patrika.com/rajasthan-news/   दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज

2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

घरों में पूजे गणपति, पाण्डालों में बिराजे बप्पा मोरिया

हिण्डौनसिटी.
गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को शहर में घर-घर में गणपति पूजा हुई। लोगों ने लोगों ने मुख्य द्वारों व पूजा घरों मेंं विराजित गजानन प्रतिमाओं की चोला चढ़ा कर पूजा की। शहर में आधा दर्जन स्थानों पर सजे पाण्डालों में बप्पा मोरया की प्रतिमा विराजित होने के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज हो गया।


चौबे पाड़ा के गणेश मंदिर पर गणेश भक्त मंडल की ओर से पाचवा गणपति महोत्सव शुरू हुआ। सुबह टीकाकुण्ड हनुमान मंदिर से गणपति प्रतिमा की कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शाम को मंदिर में महाआरती में भीड़ उमड़ आई। गणेश भक्त मंडल बसवारा पाड़ा की ओर से मटिया महल के पास चतुर्थ गणेश महोत्सव शुरु हुआ। सराफा बाजार में मराठा समाज की ओर से गणपति स्थापना की गई। साथ ही मराठा अंदाज में सफेद टोपियां लगा कर पूजा गई। सराफा बाजार में ही केशवपुरा क्षेत्र के बाल गणेश भक्त मण्डल द्वारा पाण्डाल सजा का गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसी प्रकार डिवाइन एंजिल्स स्कूल में गणपति पूजा कार्यक्रम में बच्चों ने गणेशजी की पूजा की।

समीप के कस्बा महू में गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई। श्री राधारमण जी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में गणेशजी सहित विभिन्न देवी देवताओं की सजीव झांकी सजाई गई। शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ बस स्टैंड, सुहाना मार्केट, चूड़ी बाजार, त्रिपोलिया बाजार होकर महू खास मंदिर पहुंची।


श्रीमहावीरजी में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। घरों व मंदिरों में गणेशजी की पूजा की मोदक का भोग लगाया गया। श्री दिगंबर जैन मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित गणेश प्रतिमा का पंडित मुकेश शास्त्री ने विधि विधान के साथ पूजन किया।

पर्यूषण पर्व सम्पन्न, बहुमान आज
हिण्डौनसिटी. श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय पर्यूषण पर्वों का गुरुवार को जिनेेंद्र के कलाशाभिषेक के साथ समापन हो गया। समाज की ओर से शुक्रवार सुबह पर्यूषण के दौरान व्रत तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा।
जैन समाज के रामसिंह जैन ने बताया कि मोहन नगर स्थित नवीन उपाश्रय में श्रावक-श्राविकाओं द्वारा भजनों का गायन किया गया। इस दौरान भगवान जिनेंद्र की धूप आरती, अभिषेक आदि किए गए। केशव पुरा स्थित जैन मंदिर, वर्धमान नगर जैन मंदिर व मोहन नगर जैन मंदिर में दिन भर पूजा के कार्यक्रम हुए। पर्यूषण के दौरान मंदिरों की सजावट की गई है।