20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाट समाज चौबीसा के पंच-पटेलों ने विधायक व पार्षद का किया सम्मान

करौली. जाट समाज चौबीसा के पंच-पटेलों की ओर से रविवार को यहां क्षेत्रीय विधायक लाखनसिंह मीना एवं हाल ही में नगरपरिषद में मनोनीत पार्षद प्रवेशदेवी डागुर का सम्मान किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
जाट समाज चौबीसा के पंच-पटेलों ने विधायक व पार्षद का किया सम्मान

जाट समाज चौबीसा के पंच-पटेलों ने विधायक व पार्षद का किया सम्मान

करौली. जाट समाज चौबीसा के पंच-पटेलों की ओर से रविवार को यहां क्षेत्रीय विधायक लाखनसिंह मीना एवं हाल ही में नगरपरिषद में मनोनीत पार्षद प्रवेशदेवी डागुर का सम्मान किया गया। जाट समाज चौबीसा के अध्यक्ष फतेहसिंह डागुर के नेतृत्व में सम्मान कार्यक्रम के मौके पर समाज के पदाधिकारियों ने जगरौटी क्षेत्र के विकास में विधायक लाखनसिंह द्वारा विशेष प्राथमिकता देने पर आभार जताते हुए मिठाई बांटकर खुशी जताई।

इस मौके पर जाट समाज चौबीसा के अध्यक्ष फतेहसिंह डागुर ने कहा कि नगर परिषद करौली में प्रवेशदेवी डागुर को पार्षद मनोनीत कर जाट समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। जाट समाज चौबीसा के उपाध्यक्ष भरतसिंह डागुर ने कहा कि विधायक द्वारा प्रवेशदेवी डागुर को नगर परिषद करौली में राज्य सरकार से अभिशंषा कर मनोनयन कराने से डागुरवाटी व जगरौटी क्षेत्र के लोगों में खुशी छाई है। इससे पहले समाज के पंच-पटेलों की मौजूदगी में विधायक लाखनसिंह का स्मृति चिह्न सहित साफा व माला पहनाकर सम्मान किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

वहीं पार्षद प्रवेशदेवी डागुर का भी समाज के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान भरतसिंह ढिंढोरा, मानवेंद्र सिंह शेरपुर, परसराज राराशाहपुर, रतिराम शेरपुर, कामराज डागुर, लक्ष्मण सौंमली, धूजी पटेल, जीतेंद्रसिंह मोहनपुर, तेजसिंह, विजयसिंह, प्रेमराज, विनोद डागुर, किसान नेता मुकेश चौधरी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।