
सपोटरा विधायक रमेश मीणा ने ली गुरू दीक्षा, वृंदावन में संत को बनाया गुरू
करौली. एक ओर प्रदेश में मंत्रीमंडल के विस्तार की संभावनाओं के बीच सियासत गर्मायी हुई है। मंत्री बनने की जोड़तोड़ में विधायक लगे हुए हैं। इससे अलग करौली जिले में सपोटरा विधायक वृन्दावन धाम में गुरू दीक्षा कार्यक्रम में व्यस्त चल रहे हैं। वे गुरुवार को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे।
उन्होंने शुक्रवार को सिद्ध पीठ झाडू मंडल आश्रम वृंदावन में संत हरी दास से गुरु दीक्षा ली। इसके बाद करौली इलाके के पंडितों के साथ भजन- कीर्तन करते हुए वृंदवान धाम की परिक्रमा भी लगाई। सूत्रों के अनुसार इस उपलक्ष्य में शनिवार को साधु संतों का भंडारा वृन्दावन में आयोजित किया गया है। उनके नजदीकी लोगों के अनुसार पिछले कुछ समय से रमेश मीणा की भजन -पूजन, धार्मिक आयोजन तथा आध्यात्म में अधिक रुचि बढ़ी है। सुबह व रात को काफी समय उनका भजन, सत्संग में बीतता है।
गौरतलब है कि प्रदेश की राजनीति में रमेश मीना को सचिन पायलट खेमे में माना जाता है। डेढ़ साल पहले उन्होंने सचिन पायलट के साथ अशोक गहलोत नेतृत्व का विरोध किया था, तब उनका मंत्री पद भी छिन गया था।
Published on:
19 Nov 2021 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
