20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

करौली में शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा… देखें वीडियो

करौली. रामनवमी के पर्व पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एक ही नारा एक ही नाम... जय श्री राम-जय श्रीराम और वन्दे मातरम के जयकारों के बीच ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली। हाथी, घोडा और पालकी के साथ दर्जनों सजीव झांकियों के बीच हाथों में भगवा पताका लिए चल रहे लोगों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। करीब चार किलोमीटर लंबी शोभायात्रा के दौरान मार्ग भीड़ से अटे रहे। शाम को शोभायात्रा के शांतिपूर्ण समापन के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Google source verification

करौली. रामनवमी के पर्व पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एक ही नारा एक ही नाम… जय श्री राम-जय श्रीराम और वन्दे मातरम के जयकारों के बीच ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली। हाथी, घोडा और पालकी के साथ दर्जनों सजीव झांकियों के बीच हाथों में भगवा पताका लिए चल रहे लोगों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। करीब चार किलोमीटर लंबी शोभायात्रा के दौरान मार्ग भीड़ से अटे रहे। शाम को शोभायात्रा के शांतिपूर्ण समापन के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


नववर्ष श्रीराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित शोभायात्रा के लिए दोपहर करीब 12 बजे से ही माथुर स्टेडियम में लोगों का जुटना प्रारंभ हो गया। जिलेभर के गांव-कस्बों, शहरों से लोग शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। करीब ढाई बजे दर्जनों सजीव झांकियों के बीच शोभायात्रा रवाना हुई। जिसमें युवा ही नहीं बल्कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं टोलियों के रूप मेंं उत्साह के साथ जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।

संासद डॉ. मनोज राजोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, आयोजन समिति अध्यक्ष देवीङ्क्षसह राजावत, संयोजक अशोक धाबाई, पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी, राजकुमारी जाटव, रमेश मीना, आरएसएस के विभाग प्रचारक मुकेश, केशर ङ्क्षसह, तुलसी गोयनका, प्रहलाद ङ्क्षसहल, पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर, जयेन्द्र ङ्क्षसह एडवोकेट, पुरूषोत्तम शर्मा, विप्र फाउण्डेशन जोन वन डी के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, पूर्व पार्षद विजय जाटव, सीताराम माली, अशोक पाठक, रमेश राजौरिया, हंसराज बालौती, फूलसिंह जाटव, गोविन्द सराफ, विद्या वैष्णव, मदनमोहन पचौरी, चौरजीसिंह समेत हजारों लोग साथ चले। शोभायात्रा गुलाब बाग, हिण्डौन गेट, फूटाकोट, हटवाडा बाजार, गणेश गेट, अम्बेडकर सर्किल, ट्रक यूनियन व कलक्ट्री सर्किल होकर रामद्वारा पहुंची। जहां संत, धर्म गुरुओं ने महाआरती की।

फूलों की सुगंध और इत्र की खुशबू से महका मार्ग :
शोभायात्रा का पूरा मार्ग गुलाबों की महक और सुगंधित इत्र की खुशबू से महक उठा। गुलाब बाग, हिण्डौन गेट, फूटाकोट, गणेश गेट, अम्बेडकर सर्किल, हंसराम बाबा चौराहे के समीप लोगों ने अपने मकान और दुकानों की छतों पर खड़े होकर शोभायात्रा में चल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की तथा इत्र का छिडकाव किया।

छतों पर चढ महिलाओं ने निहारी झाकियां
शोभायात्रा में भगवान राम-सीता, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, भारत माता, हनुमान जी, संत वाल्मिकी, परशुराम, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरस्वती, कबीरदास व अन्य झांकी देखने के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ छतों पर चढ गई। शोभा यात्रा में ध्रुवघटा के संत हरींद्रानन्द महाराज, भगवान दास महाराज, रामबालक दास महाराज शामिल हुए। भगवा रंग के झंडे और झालरों के अलावा गुब्बारों से बाजार सजे नजर आए।


हटवाड़ा में कलक्टर -एसपी संभाले रहे मोर्चा
हटवाड़ा बाजार में स्वयं जिला कलक्टर अंकित कुमार ङ्क्षसह व एसपी नारायण टोंगस स्पेशल टॉस्क फोर्स के साथ मोर्चा संभाले रहे। साथ ही एएसपी सुरेश जैफ, एडीएम मुरलीधर प्रतिहार व एसडीएम दीपांशु सांगवान, डीएसपी दीपक गर्ग पुलिस के जवानों के साथ पैदल गश्त करते दिखे। बाजार में बज्र वाहन की तैनाती भी की गई। संकरे रास्तों में बैरिकेडिंग की। पुलिस के सैंकडों जवानों ने मकानों की छतों पर मौजूद रहकर निगाहें बनाए रखीं। गौरतलब है कि गत वर्ष नवसंवत्सर पर हुए उपद्रव को देखते हुए इस बार पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

शरबत के साथ लड्डू वितरित
शोभायात्रा के मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर लोगों ने शरबत के साथ ही लड्डूओं का भी वितरण किया। कई जगह बिस्किट, फू्रटी और पानी की बोतलें बांटी गई।

ड्रोन से कराई वीडियो ग्राफी
पुलिस-प्रशासन के तीन ड्रोन कैमरों ने आसमान से निगरानी की गई। हरेक गतिविधि पर नजर रखने के लिए शोभायात्रा मार्ग में चार फोटोग्राफरों ने वीडियोग्राफी की।