20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

VIDEO: मदनमोहनजी में भागवत कथा: गाजे-बाजे से निकाली कलश यात्रा

करौली. यहां के प्रसिद्ध मदनमोहनजी मंदिर प्रांगण में भागवत कथा शुरू हुई। श्री राधा मदनमोहन भागवत भक्त मण्डल करौली के तत्वावधान में आयोजित हो रही भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गोविन्ददेवजी मंदिर से शुरू होकर मदनमोहनजी मंदिर पहुंची। कथा शास्त्री द्वारा विधि विधान से मंगल कलश की पूजा अर्चना कर यात्रा शुरू हुई।

Google source verification

करौली. यहां के प्रसिद्ध मदनमोहनजी मंदिर प्रांगण में भागवत कथा शुरू हुई। श्री राधा मदनमोहन भागवत भक्त मण्डल करौली के तत्वावधान में आयोजित हो रही भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गोविन्ददेवजी मंदिर से शुरू होकर मदनमोहनजी मंदिर पहुंची। कथा शास्त्री द्वारा विधि विधान से मंगल कलश की पूजा अर्चना कर यात्रा शुरू हुई।
इस दौरान महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन गाती चल रही थी। बैंड बाजे की धुन पर निकाली कलश यात्रा से माहौल धर्ममय हो उठा। यात्रा में भागवत कथा आचार्य गौरव शास्त्री घोड़े पर सवार थे और श्रीमद् भागवत कथा को अरङ्क्षवद प्रबोध कौशिक सिर पर रखकर चल रहे थे। कलश यात्रा में 200 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा के समापन पर 1 जून को हवन पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण होगा।
भागवत कथा श्रवण का बताया महत्व
कथा में पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कथा वाचन करेंगे। कथा के पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का महत्व और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया।
शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य का इहलोक जीवन और परलोक जीवन सफल हो जाता है। भारत भूमि ऋषि मुनियों और तपस्वियों की भूमि है। इस भूमि में जन्म लेना अत्यन्त सौभाग्य की बात है। कथा में सुखदेव जी अमरकथा का वृतांत सुनाया। कथा शुरू होने से पूर्व शहर में पीले चावल बांटकर लोगों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया है।
श्रीमहावीरजी. ब्राह्मण मोहल्ले में देवबाबा मठ के पास भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक देवी शरण शास्त्री ने नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। जिससे माहौल धर्ममय हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने नगर परिक्रमा की। एक जून को हवन और प्रसादी वितरण होगा। इसी प्रकार खेड़ला जनेदपुर में भी भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली। नरेन्द्र हरसाना ने बताया कि कलश यात्रा में 101 महिलाएं शामिल हुई। कथावाचक आनंद चेतन ने पहले दिन भागवत कथा श्रवण का महत्व बताया।