6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो सूने मकानों के तोड़े ताले, 5 लाख के जेवर, 70 हजार की नकदी पार

करौली. शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। पॉश कॉलोनियां चोरों के निशाने पर है। गुलाब बाग में इन्द्रा कॉलोनी से शनिवार रात चोरों ने दो सूने घरों में वारदात की। नकदी व जेवरात चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों को ताला टूटा मिलने पर चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। पहली वारदात में आजाद शर्मा के मकान से चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। आजाद जयपुर रहते हैं। यहां मकान सूना होने से चोरों ने वारदात केा अंजाम दिया। रविवार दोपहर बाद आजाद ने जयपुर से आकर चोरी हुए सामान का आंकल

2 min read
Google source verification
दो सूने मकानों के तोड़े ताले, 5 लाख के जेवर, 70 हजार की नकदी पार

करौली. इन्द्रा कॉलोनी में मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी

दो सूने मकानों के तोड़े ताले, 5 लाख के जेवर, 70 हजार की नकदी पार करौली. शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। पॉश कॉलोनियां चोरों के निशाने पर है। गुलाब बाग में इन्द्रा कॉलोनी से शनिवार रात चोरों ने दो सूने घरों में वारदात की। नकदी व जेवरात चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों को ताला टूटा मिलने पर चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। पहली वारदात में आजाद शर्मा के मकान से चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। आजाद जयपुर रहते हैं। यहां मकान सूना होने से चोरों ने वारदात केा अंजाम दिया। रविवार दोपहर बाद आजाद ने जयपुर से आकर चोरी हुए सामान का आंकलन किया। आजाद ने बताया कि करीब पांच लाख रुपए के जेवरात व 70 हजार रुपए नकद चोर चुरा ले गए। वहीं दूसरी वारदात इसी घर के सामने रहने वाले अखिलेश कुमार के यहां हुई। चोरों ने घर में सामान को बिखेर दिया। अखिलेश बाहर होने से देर शाम तक यहां नहीं पहुंचे थे। रातभर खंगाले कमरे, अलमारियों के तोड़े ताले मकान सूना होने से चोर बेखौफ थे। उन्होंने इतमिनान से रातभर मकान के एक-एक कमरे में सामान को खंगाला, अलमारियों के ताले तोड़ दिए। चोरों द्वारा की गई वारदात का पता रात को किसी को नहीं चला। सुबह मकान का ताला टूटा और दरवाजे खुले देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूने मकानों की करते हैं रैकी शहर में चोरी की अधिकतर वारदातें सूने मकानों में हो रही है। चोर दिन के समय सूने मकानों की रैकी करते हैं और फिर रात में चोरी की वारदात करते हैं। सूने मकानों में उनको पकड़े जाने का भय नहीं रहता। इन्द्रा कॉलोनी में पहले भी सूने मकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि एक-दो दिन पहले ही एक अन्य मकान से चोर दिन में ही सिलेण्डर आदि चुरा ले गए थे। इससे पहले नलकूप की केबल आदि भी चोरी हो चुकी है। चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोगों में भय है। सड़कों पर रहता अंधेरा, नहीं होती रात्रि गश्त लोगों का कहना है कि रात्रि के समय अधिकतर समय कॉलोन की सड़कों पर अंधेरा रहता है। रोड लाइटें नहीं जलती। वहीं कॉलोनी में रात के समय पुलिस गश्त भी नहीं होती। रात को कॉलोनी में अंधेरा रहने से चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी रहती है।