1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब जाट चुनेंगे चौरासी गांवों का नया अध्यक्ष

Now Jat will choose new president of Chaurasi villages.Executive dissolution, election of president to 20 june.Jat Samaj Chaurasi's General Meeting कार्यकारिणी भंग, अध्यक्ष का चुनाव 20 को.जाट समाज चौरासी की आमसभा

less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

अब जाट चुनेंगे चौरासी गांवों का नया अध्यक्ष

हिण्डौनसिटी। जाट समाज चौरासी की आमसभा की बैठक रविवार को सूरजमल जाट छात्रावास में अध्यक्ष रमेशचंद्र डागुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकाल पूरा होने पर मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया। 20 जून को अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय की गई।


जाट समाज चौरासी के प्रवक्ता चन्द्रकेतु बेनीवाल ने बताया कि बैठक में महामंत्री विष्णु डागुर एवं सह सचिव सुरेन्द्र सोलंकी ने चौरासी के बैनर तले गत आठ मार्च को हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय-व्यय का ब्यौरा वृहद् सदन में रखा। जिसका सभी पांचों ब्रांचों एवं आमसभा द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इसमें बताया कि प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 45 लाख 97 हजार 452 रुपए की सहयोग राशि समाज से प्राप्त हुई। जिसमें से 17 लाख 29 हजार की धनराशि सम्मेलन आयोजन पर खर्च हुई तथा शेष राशि चौरासी के बैंक खाते में जमा है। इस राशि को भविष्य में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन पर ही व्यय करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।


आय-व्यय के अनुमोदन के बाद अध्यक्ष डागुर ने कार्यकाल पूरा होने पर पद से इस्तीफा दे मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया। आमसभा ने त्याग-पत्र स्वीकार कर डागुर को नए अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक पद पर बने रहने के निर्देश दिए। आमसभा में विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 20 जून की तारीख निर्धारित की गई है। निर्वाचन के लिए 20 जून को सुबह11 बजे जाट छात्रावास में चौरासी की महापंचायत होगी।


बैठक में देवीसिंह पहलवान, भूरमल चौधरी, देवीसहाय पटौंदा, प्रतापसिंह बेनीवाल, रामचरण डागुर, भरतलाल पीटीआई, रामाधार मास्टर, रामभरोसी चौथइया, गुलाब सिंह बेनीवाल, महेश जाट बरगमां, सूरजभान गंगापुर, बिज्जो रायपुर, कैलाशी क्यारदा, कप्तान सोलंकी महू, खुशीराम रायपुर, दिनेश बेनीवाल, कैलाश चौधरी ढहरा, करतार धंधावली, भागमल चौधरी, एवं विक्रम तोमर आदि पंच-पटेल उपस्थित थे।

Story Loader