
Organ donation
करौली. चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग अब अंगदान के प्रति लोगों की भ्रांतियां दूर करेगा। इसके लिए गुरुवार को जागरूक करने का अभियान गुरुवार को प्रारंभ हो गया। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अंगदान की शपथ ली।सीएमएचओ डॉ. दिनेश चंद मीणा ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष 1.8 लाख लोगों के किडनी (गुर्दे) खराब हो जाते है। लेकिन इनमें से 60000 लोगों को ही दूसरी किडनी मिल पाती है। अन्य लोगों को डोनर नहीं मिलते हैं। प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक व्यक्ति लीवर खराब हो जाता है। अंगदाता ना मिलने के कारण मात्र 1500 लिवर ट्रांसप्लांट ही हो पाते हैं। हार्ट ट्रांसप्लांट तो वर्ष में 10-15 ही हो पाते हैं। इसके चलते कई लोगों की जान चली जाती है। क्योंकि लोगों में अंगदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां है।
गांवों, कस्बों, स्कूलों में करेंगे जागरुक
अभियान के दौरान 17 अगस्त तक लोगों की भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। पंचायत, तहसील तथा जिला स्तरीय आईटी सेवा केंद्रों से पूरे राज्य के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारीगण जुड़ कर अंगदान के प्रतिज्ञा लेंगे। विद्यालय, कॉलेज विद्यार्थियों को अंगदान की शपथ दिलवाई जाएगी, फिर ग्राम, ब्लाॅक तहसील व जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। विजेताओं को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें ऑनलाइन वीडियो संदेश प्रतियोगिता, सेल्फी प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
ऐेसे होता है अंगदान
हार्ट अटैक से मृत्यु होने पर केवल कुछ अंग या ऊतक ही दान किए जा सकते हैं। इनमें कॉर्निया, हड्डी, त्वचा और रक्त वाहिकाएं। ब्रेनस्टेम मृत्यु के बाद लगभग 37 विभिन्न अंग और ऊतक दान किए जा सकते हैं। जैसे कि किडनी, हृदय, लिवर और फेफड़े।
जिला कलक्टर ने दिलाई शपथ
जिला कलक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऑनलाइन अंगदान की शपथ दिलाई। जिसमें जिला स्तर से जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, सीएमएचओ डॉ दिनेश चंद मीणा, पीएमओ दिनेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ सतीश चंद्र मीणा, एडिशनल एसपी सुरेश जैफ, डॉ पूरणमल वर्मा, डॉ दीपक कुमार मीणा, पीआरओ धर्मेंद्र मीणा सहित अन्य ने अंगदान की शपथ ली।
केमिस्टों ने ली शपथ
भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने अंगदान का महत्व समझा।औषिधि नियंत्रण अधिकारी करौली निशांत बघेरवाल ने अंगदान की प्रकि्रया समझाई और अंगदान के प्रति भ्रांतियां दूर की। इस मौके पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव वर्मा, संरक्षक राधेश्याम बंसल, हरिमोहन बंसल, मनोज गुप्ता अभिषेक गुप्ता, सुनील गुप्ता जितेंद्र बंसल, विशम्भर दयाल बंसल, मुकेश गुप्ता निपुण बंसल, सतीश गुप्ता, बंटू शर्मा. देवेन्द्र शर्मा राजीव वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
04 Aug 2023 08:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
