2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ पर दौड़ती लग्जरी कार में पुलिस ने पकड़ी ‘अंगूर की बेटी’

Police caught 'angoor ki beti' in a luxury car running on the roadनए साल पर अवैध जाम पर पुलिस के कसी लगाम,हरियाणा निर्मित शराब से भरी कार पकड़ी, शराब तस्कर गिरफ्तार-

2 min read
Google source verification
डीएसटी की दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई

सडक़ पर दौड़ती लग्जरी कार में पुलिस ने पकड़ी ‘अंगूर की बेटी’

हिण्डौनसिटी. बीते साल के आखिरी शाम व नव वर्ष के पहली सुबह जिला पुलिस की स्पेशल टीम (डीएसटी) ने अवैध रूप से लाई गई मदिरा को प्यालों में छलकने से पहले ही जब्त कर लिया। लगातार दूसरे दिन बुधवार को कार्रवाई कर डीएसटी ने हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक लग्जरी कार को पकड़ 20 कर्टनों में पैक 960 पव्वे जब्त कर लिए। इसके साथ ही टीम द्वारा शराब तस्कर लपावली गांव निवासी सत्यवीर गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरी कार के शहर की ओर आने की सूचना मुखबिर से मिली। इस पर डीएसटी प्रभारी यदुवीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई राजवीरसिंह, परमजीत सिंह, मानसिंह व तेजवीर ने चौपड़ सर्किल के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक लग्जरी कार को रोका कर तलाशी ली गई। जिसमें करीब एक लाख रुपए कीमत की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 960 पव्वों से भरे 20 कर्टन मिले। इस पर कार चला रहे शराब तस्कर बालघाट के लपावली गांव निवासी सत्यवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। कार से अलग-अलग नंबर लिखी चार नंबर की प्लेटें भी मिली हैं। जिनका उपयोग शराब तस्करी के वक्त किया जाता था। कार्रवाई के बाद डीएसटी ने शराब से भरी कार व आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है।

गत दिवस पकड़ा था हरियाणा का शराब तस्कर-
जिला पुलिस की इसी स्पेशल टीम ने गत दिवस महवा रोड पर चन्द्रनगर के पास से करीब दो लाख रुपए कीमत की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 903 बोतलों से भरी फोच्र्यूनर गाड़ी को जब्त कर हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली तहसील के नठेड़ा गांव निवासी शराब तस्कर प्रवीण उर्फ राकेश यादव को गिरफ्तार किया था। खास बात यह थी कि कार से मिली अंग्रेजी शराब सेना की केंटीन के लिए पैक की गई थी। शराब की बोतलों पर ‘ओनली फॉर सीएसडी’ अंकित था।

Story Loader