3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिक मास की अमावस्या: जय जगदीश के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा कैमरी, दर्शन करने उमड़े हजारों लोग

भगवान को जन—जन की आस्था का केन्द्र बताते हुए मंदिर विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान भी ले गए पुजारी...

2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jun 13, 2018

Rajasthan News - Latest Hindi News & Updates of Rajasthan

Rajasthan News - Latest Hindi News & Updates of Rajasthan

करौली.
नादौती में कैमरी अधिक मास की अमावस्या होने पर जय जगदीश के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा है। यहां दर्शन के लिये उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व जयकारों से आसपास का वातावरण धर्ममयी हो गया।

मंदिर के महंत पं. मनोज शास्त्री द्वारा की गई विशेष पूजा अर्चना में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनिास सूबेदार, कोषाध्यक्ष कैप्टन रतन सिंह खटाना, मंदिर ट्रस्ट व सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, सचिव रामभरोसी व्यायाता, चन्द्रमोहन सूबेदार, ट्रस्ट के प्रवक्ता सियाराम वकील, पूर्व जिला परिषद सदस्य रूप सिंह गुर्जर, ट्रस्ट के दामोदर डीलर सहित बारह गांवों में प्रमुख पंच पटेलों ने भाग लिया।

इस मौके पर भगवान की अटका प्रसादी भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजित धार्मिक समारोह में पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना ने कैमरी जगदीश भगवान को जन जन की आस्था का केन्द्र बताते हुए मंदिर विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। महिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री श्रीमती कमला मीना ने क्षेत्र में अमन शांति की कामन को लेकर जगदीश के ढोक लगा कर जगदीश की महिता का बखान किया।

इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि भगवान की जगदीश की २१ कोसी परिक्रमा का १६ जून को प्रात: ७ बजे प्रस्थान होगा। मंदिर में भगवान के दर्शन के लिये तड़के चार बजे बाद से शुरू हुआ क्रम दोपहर 1 बजे तक जारी रहा। जगदीश चौके मेला परिसर दुकानें व श्रद्धालुओं से अट गया। नादौती के कैमरी गांव में बुधवार को भी अधिक मास की अमावस्या पर सजी जगदीश भगवान की झांकी व जगदीश चौके में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

पति ने कराई पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट
करौली. महिला पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने एक जने के खिलाफ उसकी पत्नी का अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराईहै। महिला थाने के हैड कांस्टेबल मलखान सिंह ने बताया कि चैनपुर निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि करीब २०-२५ दिन पहले उसकी पत्नी का पाटौरन निवासी ओम मीणा अपहरण कर ले गया। रिपोर्ट में पत्नी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Story Loader