
Demonstration of farmers
सपोटरा.
ग्राम पंचायत जाखौदा के बैरूंडा गांव में किसान कल्याण अभियान का आयोजन किया गया। कृषि विभाग की ओर से २०२२ तक किसानों की आय दुगनी करने के उद्देश्य से कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
आत्मा परियोजना के उपनिदेशक टीके जोशी ने बताया कि जिले के २५ गांवों में प्रशिक्षण आयोजित कर किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देकर आय बढ़ाने के तरीके बताए गए। फलदार पौधे, बगीचे लगाकर, पोली हाउस, सोलर पम्प, मशरूम खेती, मधुमक्खी पालन, सब्जी पैदावार आदि से आय बढ़ा सकते हैं। संयुक्त निदेशक डॉ लक्ष्मण बुरडक ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।
बिजली आज बंद रहेगी
करौली . 132 केवी सब स्टेशन कैलादेवी पर मेंटीनेंस कार्य होने के कारण 33 केवी फीडर करसाई, लोहर्रा, काशीपुरा एवं सायपुर पर शुक्रवार सुबह 6 से 8 बजे तक 33/11 केवी सब स्टेशन करसाई, महोली, रत्तीपुरा, मांच, कैलादेवी, गैरई, काशीपुरा एवं लोहर्रा की एवं तथा 7 बजे से 10 बजे तक 33/11 केवी सब स्टेशन वरखेड़ा, सायपुर एवं परीता पर विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण शुरू
सपोटरा. नारौली डांग में गुरुवार को आमजन के सहयोग से शिव महापुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। ब्रह्मलीन संत प्रहलाद दास की स्मृति में चिन्ताहरण हनुमानजी मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।बुन्देला महादेव मन्दिर परिसर में पंडित दीपक शर्मा ने कलशों का पूजन कराया। १५१ कलशों की यात्रा मुख्य बाजार होते हुए मंदिर पहुंची। यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते जयकारा लगाते चल रहे थे। जिससे माहौल धर्ममय हो गया। कथावाचन ओमप्रकाश योगी कर रहे हैं।
आज मनाएंगे महानिर्वाण दिवस
करौली. स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर गंगा दशहरा, गायत्री जयंती एवं गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य का महानिर्वाण दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा।गायत्री परिवार के प्रवक्ता राजेन्द्र दीवान ने बताया कि इस मौके पर सुबह साढ़े आठ बजे गायत्री यज्ञ होगा। शाम 6 से 7 तक सामूहिक गायत्री मंत्र जप तथा 7 बजे दीप यज्ञ के साथ विचार गोष्ठी होगी।
Published on:
28 Jul 2018 02:16 am
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
