16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइकोर्ट के रिटायर जज ने दिलाई सामाजिक एकता की शपथ ,6 जिलों के विप्रजनों ने लिया भाग

समीप के गांव पाली में रविवार को सूरौठ तहसील ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राजस्थान हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज सतीश कुमार शर्मा ने तहसील अध्यक्ष राधेश्याम चतुुर्वेदी सहित पदाधिकारियों को एकजुुटता और परस्पर सहयोग की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में करौली सहित 6 जिलों के विप्रजनों ने भाग लिया।

2 min read
Google source verification

हिण्डौन ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड जिला जज मनोज सहारिया , विधि विभाग के संयुक्त शासन सचिव टीकाराम शर्मा व कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीडी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। आचार्य देवकीनंदन शास्त्री एवं प्रहलाद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विप्रजनों ने भगवान परशुराम की पूजा की।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने सूरौठ तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राधेश्याम पाली एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी रमेश चतुर्वेदी, भगवान सहाय कटारा, सूरौठ के सुरेश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा , प्रमोद तिवाड़ी, अवधेश शर्मा, जितेंद्र पीटीआई, रामदेव तिवाड़ी धुरसी, पूरन बेरखेड़ा, त्रिलोकचंद शास्त्री, यादराम पाठक , राजगिरीश सहारिया, त्रिलोकचंद शास्त्री , गुलाब जगर, राधारमन सहारिया, भूपेंद्रधुरसी, दिनेश नांगल, राम सतीश जगर, रमन चुरारी, हरिप्रसाद शर्मा , बृजमोहन शर्मा, राधेश्याम जगर व कंपोटर चुरारी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हिंडौन तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा, हिंडौन शहर अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, विप्र फाउंडेशन की दौसा जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा, बृज किशोर शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रकाश नारायण सहारिया, अ_ाईसा अध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा, सूरौठ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा व समाज जनों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने समाज को कुरीति मुक्त और उच्च शिक्षित बनाने पर जोर दिया। मंच संचालन रमन कटारा ने किया।

सीएम के गांव से भी आए लोग
ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के गांव अटारी से भी विप्रजनों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने गांव अटारी निवासी बद्री प्रसाद शर्मा सहित अन्य का स्वागत किया। साथ ही लोगों ने चंबल पांचना जगर लिफ्ट परियोजना की मांग सीएम तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक अनीता जाटव भी पहुंची। जिनका ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया।