4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीशमहल मंदिर में विराजित हुई दुर्गा मां की प्रतिमा, शृंगार कर सजाई छप्पन भोग झांकी

The idol of Durga Maa was enshrined in the Sheesh Mahal temple, the Chappan Bhog tableau decorated with decorations भण्डारे के साथ प्रतिमा स्थापना समारोह सम्पन्न

2 min read
Google source verification
शीशमहल मंदिर में विराजित हुई दुर्गा मां की प्रतिमा, शृंगार कर सजाई छप्पन भोग झांकी

शीशमहल मंदिर में विराजित हुई दुर्गा मां की प्रतिमा, शृंगार कर सजाई छप्पन भोग झांकी

हिण्डौनसिटी. मोहन नगर में शिवालय परिसर में नव निर्मित शीश महल मंदिर में चल रहा दुर्गा प्रतिमा स्थापना समारोह का मंगलवार को भण्डारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा की छप्पन भोग लगाया गया। करीब 50 लाख रुपए की लागत से शीश महल मंदिर में विराजित दुर्गा माता के दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

तीन दिवसीय के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मूलवेदी पर विराजित दुर्गा मां की अष्ट भुजा प्रतिमा का अभिषेक कर शृंगार किया गया। साथ ही देवी मां की छप्पन भोग व फूल बंगला झांक सजाई गई।

इस दौरान देवी स्थापना के मुख्य यजमान हुकम चंद जिंदल सहित 10 सहयजमान बनवारी लाल शर्मा,राजेन्द्र पटवारी, संजय भोपर,देवी शरण अग्रवाल, कृष्णा सूरौठ, संतोष कुमार, विनोद शर्मा, जगमोहन चैनपुर,अशोक तालचिडी व दिनेश कंजौली ने सपत्नीक महाआरती की। आरती के बाद दोपहर में शुरू हुए भण्डारे में देर शाम तक श्रद्धालुओं को पंगत लगा कर प्रसादी जीमन कराया गया। इस दौरान भण्डारे में प्रसादी पाने आए लोगों ने मनीकण्ठा शिवाचार्य से आशीर्वाद लिया।


50 लाख की लागत से हुआ मंदिर निर्माण
मोहन नगर में दुर्गा मां शीश महल मंदिर का 50 लाख की लागत से एक वर्ष में निर्माण हुआ है। मंदिर निर्माण समिति के शिव प्रकाश जंगम पटवा ने बताया कि उन्होंंने स्वयं के बेशकीमती भूखण्ड को मंदिर के लिए उपलब्ध कराया। शिवालय कमेटी व भक्त मंडल ने गत वर्ष 7 जनवरी को मंदिर निर्माण का कार्यारंभ कराया, जिसे दिल्ली के कारीगरों ने भव्यता से तैयार किया है। मंदिर में दुर्गा की मुख्य प्रतिमा के अलावा दुर्गा के नौ स्वरूप, गिरिराज धरण, कृष्ण-वासुदेव यमुनापार झांकी, शिव परिवार, वैष्णो देवी, रामदरबार, विष्णु शेष नाग शैय्या, मां अन्नपूर्णा, खाटूश्यामजी व कल्याणजी के शीशे जडित भित्त चित्र बने हैं।

40 दिन होगा अभिषेक, हर माह लगेगा छप्पन भोग-
मंदिर समिति शिवप्रकाश जंगम व मुकेश जिंदल ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा के 40 दिन तक अभिषेक होगा। इस दौरान प्रति माह दुर्गाष्टमी पर छप्पनभोग व फूलबंगला झांकी सजेगी। मंदिर में भक्तों ने आगामी 12 माह के लिए छप्पन भोग व फूल बंगला झांकी के लिए पूर्व बुकिंग करा ली है।