
क्षेत्र के भोपुर गांव से शुक्रवार रात चोर दो घरों नकदी व जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर बालघाट पुलिस ने मुआयना कर जानकारी ली।
भोपुर के अर्जुन सिंह राजपूत ने बताया कि चोरों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़ प्रवेश किया और बक्से व अलमारी से 25 हजार रुपए, सात तोला सोना, एक किलो चांदी व कपड़े ले गए।
दूसरी वारदात में अमरसिंह मीणा के घर से चोर दो हजार रुपए चुरा ले गए। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है।अर्जुन ने प्राथमिकी दर्ज कराईहै।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.