3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल व ओवर टाइम के भुगतान में खप गई आस्था के सफर की आमदनी

हिण्डौनसिटी. कैलादेवी के लक्खी मेला में श्रद्धालुओं का आस्था का सफर कराने में 6.14 करोड़ रुपए की आय के बावजूद रोडवेज मुनाफा कमाने में पिछड़ गया है। मेले से हुई आय और खर्च के गुणा भाग में आमदनी के बसों के संचालन के डीजल खर्च और मेला ड्यूटी कार्मिकों के ओवर टाइम कार्य के भुगतान […]

2 min read
Google source verification
karauli news

हिण्डौनसिटी. कैलादेवी के लक्खी मेला में श्रद्धालुओं का आस्था का सफर कराने में 6.14 करोड़ रुपए की आय के बावजूद रोडवेज मुनाफा कमाने में पिछड़ गया है। मेले से हुई आय और खर्च के गुणा भाग में आमदनी के बसों के संचालन के डीजल खर्च और मेला ड्यूटी कार्मिकों के ओवर टाइम कार्य के भुगतान व अन्य खर्चों में खपना सामने आया है।


रोडवेज निगम सूत्रों के अनुसार कैलादेवी के 20 दिवसीय लक्खी मेला में रोडवेज ने यात्रियों के परिवहन के लिए प्रदेश के 25 डिपो से 350 बसें मंगवाई थी। 4 अपे्रल से 24 अप्रेल तक चले मेला में उत्तर प्रदेश के आगरा सहित पूर्वी राजस्थान के 9 शहरों से 286 बसों का संचालन हुआ था। राज्य सरकार द्वारा जारी मेला स्पेशल बसों में देय किराए में 50 प्रतिशत छूट को शामिल कर लक्खी मेला से रोडवेज को 6 करोड़ 14 लाख रुपए की आय रिकॉर्ड की गई। जबकि मेला में बसों में दर्शनार्थियों को सफर कराने से 2 करोड़ 75 लाख 48 हजार रुपए की यात्री किराया आय हुई। इस राशि में बसों के संचालन के लिए डीजल के करीब 1 करोड़ 52 लाख रुपए खर्च हो गए। वहीं मेला में यात्री किराए से हुई नकद आय के समान सफर कराने वाले चालक-परिचालक व अन्य कार्मिकों का ओवर टाइम व अन्य भत्ता बन बन गया। ऐसे में रोडवेज को मेला के खर्च से उबरने से लिए राज्य सरकार से 50 फीसदी छूट के पुनर्भरण का इंजतार है।

मेले में 8.51 लाख किमी दौड़ी बसें
रोडवेज सूत्रों के अनुसार कैलादेवी मेला में रोडेवेज की बसों में विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं को लाने-लेजाने में 8.51 लाख किलोमीटर का सफर किया। इस सफर में रोडवेज बसों में 1लाख 70 हजार लीटर से अधिक डीजल की खपत हुई । जिस पर करीब 1.52 करोड़ रुपए का खर्च आया था। हालांकि रोडवेज को 7 लाख 2 हजार 522 किलोमीटर के सफर से ही यात्री भाड़ा आय हुई है।

डेढ़ लाख किमी रीती दौड़ीं रोडवेज
कैलादेवी मेला में रोडवेज की बसें यात्रियों से ठंठाठस रहीं तो सडक़ों पर रीती भी खूब दौड़ी। रोडवेज सूत्रों के अनुसार मेला में 1 लाख 48 हजार से अधिक किलोमीटर बसें खाली संचालित हुई। इस सफर में 26 लाख 60 हजार रुपए का डीजल खप गया और आय सिफर रही।

इनका कहना है

कैलादेवी का मेला की व्यवस्थाएं जयपुर मुख्यालय देखता है। गत वर्ष की तुलना में आय तो अधिक हुई है। इस बार खर्चे अधिक होने से अपेक्षित मुनाफा नहीं हो सका है। हालांकि अभी आय व्यय को संधारित किया जा रहा है।

जगजीत सिंह, मुख्य प्रबंधक
रोडवेज डिपो, हिण्डौनसिटी.

फैक्ट फाइल
रोडवेज बसें संचालित- 286
किलोमीटर - 8 लाख 51 हजार 402
डीजल खर्च- 1 करोड 52 लाख 14 हजार
ओवर टाइम भुगतान- 2 करोड 56 लाख रुपए
नकद यात्री भाड़ा आय- 2 करोड़ 75 लाख 48 हजार

Story Loader