
हरदेव के अंगना में उड़े रे गुलाल, होली गीतों पर नाचे श्रद्धालु
हिण्डौनसिटी.
नगर आराध्य देव भगवान हरदेव जी के मंदिर में रविवार को फाग उत्सव मनाया गया। हरदेव कला मंडल के गायकों ने फाग व होली गीतों की प्रस्तुति दे मंदिर के प्रांगण में ब्रज की होली की छटा को साकार कर। भक्ति से सराबोर होली गीतों पर विभोर हो महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को गुलाल और फूलों की पंखुडियां वर्षा कर होली खेली। दोपहर से देर शाम तक चले फाग महोत्सव में माहौल भगवान हरदेवजी के जयकारों से गुंजायमान रहा।
हरदेव कलामंडल के संयोजक छैल बिहारी पाठक द्वारा गणेश वंदना के होली गीतों की प्रस्तुति का आगाज हुुए।
पाठक ने मोहन बांसुरी वाला दैया री, होरी में आए सुरसरि किशोरी की प्रस्तुति दी। मुकेश पाराशर ने बरजोरी करें मोसे होरी में, लक्ष्मीकांत सोनी ने बरसाने में उडी रे गुलाल, हेमंत सोनी ने कन्हैया तौपे रंग डारैगो री सखी, वासुदेव पाठक ने राधे रानी की चुनर पर कन्हैया रंग डारेगो, कृष्ण बिहारी पाठक ने कैसी मचाई है होरी बिरज में,पंडित महेश शास्त्री ने मेरा खो गया बाजूबंद , योगेश शुक्ला ने होरी खेलूंगो मैं राधा तेरे संग की प्रस्तुति दे श्रोताओं को होली की मस्ती से सराबोर कर दिया। नन्ही गायिका नूपुर पाठक ने कन्हैया आए गए जम के खेलो होली, ऋषभ पाठक ने मंदिर में उड़े रे गुलाल व विधि पाठक ने कैसी होरी मचाई की प्रस्तुति दे शमा बांध दिया। पूजा सिंघल व लकी शर्मा ने होली गीतों पर नृत्य का दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाग महोत्सव में महिला भक्त मंडल ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्र में अजय पाठक, जसुनवनीत पाठक ने तबला पर संगत दी मंंच संचालन जय गोविंद बैंदिल व ज्योति शर्मा ने किया।
जोशी मार्केट में मना फागोत्सव-
जोशी मार्केट नर्वदेश्वर मंदिर पर अखंड ब्रह्म शक्ति महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में गोमती भक्त मंडल व काशी महिला भक्त मंडल मंडावरा की महिलाओं ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रभा जोशी, अनीता शर्मा ,माया गुप्ता, रेनु गुप्ता, आशा शर्मा, बबली, रश्मि, गीता, ममता, बबली, आशा आदि ने होली गीतों पर नृत्य किया। इसी प्रकार ब्लाक महिला कांग्रेस की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगा की होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में ब्लाक अध्यक्ष गीता रानी शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला शर्मा , पुष्पा मंगल,रेखा गौड़,अनिता शर्मा,रानी शर्मा, जयदई प्रजापत, बिरमा देवी,सविता देवी सहित अनेकों महिला उपस्थित रही।
सामाजिक एकता व समरसता पर दिया जोर
होली मिलन समारोह
हिण्डौनसिटी. मंडावरा गांव में लपावली रोड स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को महाराजा सूरजमल सेना युवा प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें जाट समाज के लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगा होली मनाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता व समरसता पर जोर दिया। इस दौरान महाराजा सूरजमल सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौधरी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मनोज डागुर, प्रदेश उपाध्यक्ष यदुवीर चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह राणा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इन्दिरा चौधरी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शैतान सिंह, फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विक्रम तोमर, युवा जाट महासभा जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
Published on:
13 Mar 2022 11:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
