
ठेकरा गौशाला में पशु चिकित्सालय भवन का उद्घाटन
ठेकरा गौशाला में पशु चिकित्सालय भवन का उद्घाटन
एसपी ने किया उद्घाटन
करौली। यादववाटी गौशाला के ठेकरा गौशाला परिसर में अब अस्वस्थ गायों के लिए बेहतर उपचार परिसर में ही संभव हो सकेगा। इसके लिए गौशाला परिसर में ही चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। नवनिर्मित चिकित्सालय का रविवार को पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने फीता काटकर और शिलापट्टिका का अनावरण करके उद्घाटन किया। उन्होंने चिकित्सालय के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के काम अनुकरणीय है। एसपी ने गौशाला की व्यवस्थाओं और कराए गए कार्यो का अवलोकन भी किया। गौशाला के कार्यकारी अध्यक्ष मुन्नासिंह ने बताया कि चिकित्सालय का निर्माण गोमती कॉलोनी निवासी विष्णु गुप्ता ने कराया है। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय के संयुक्त सचिव खुशीराम मीणा, प्रमुख व्यवसायी हाजी रुखसार, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू शुक्ला, आशीष शुक्ला, अरुण शर्मा, ऊधोसिंह एडवोकेट, सक्रीय सदस्य गिर्राज प्रसाद गुप्ता, ऊधोसिंह एडवोकेट, प्रेमसिंह सरपंच, गोविन्द प्रसाद गुप्ता, सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
Published on:
11 Jul 2021 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
