11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast: मानसून का नया अलर्ट, अगले दो दिन होगी झमाझम बारिश

Weather Forecast: श्रावण मास के सूखा गुजरने के बाद भाद्रपद में रविवार को पूरे दिन गर्मी व उमस के बाद रात में मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी और काले बादल छाए।

2 min read
Google source verification

करौली

image

Kirti Verma

Sep 11, 2023

photo_6339246608364976070_y.jpg

करौली। Weather Forecast: श्रावण मास के सूखा गुजरने के बाद भाद्रपद में रविवार को पूरे दिन गर्मी व उमस के बाद रात में मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी और काले बादल छाए। हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में तेज तो कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। करौली जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर बादलों के चलते तापमान में कमी आई है। पिछले तीन दिन से मौसम में आए बदलाव के चलते आमजन को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के चलते फसलों को भी फायदा मिल रहा है। इससे किसान खुश हैं।

झमाझम बारिश से खिले चेहरे
बालघाट क्षेत्र में रविवार शाम झमाझम बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। तेज बारिश होने से क्षेत्र के मोरड़ा, नागल पहाड़ी, भण्डारी, राजोर, कमालपुरा, धवान, मोहनपुरा सहित कई गांवों में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों ने बताया कि इससे फसलों को फायदा मिलेगा। बीते करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे।

यह भी पढ़ें : IMD Weather News: यहां बना हुआ है परिसंचरण तंत्र, अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

अगले 2-3 दिन उम्मीद बरकरार
प्रदेश में अगले 2-3 दिन बरसात की उम्मीद बरकरार है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मध्य प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से सोमवार को भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश जारी रहेगी। वहीं 12-13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थान पर बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि बताते हैं कि तीन दिन पूर्व मानसून का पांचवां दौर शुरू हुआ, जिसमें कहीं अच्छी तो कहीं खंडवर्षा हुई। फिर से हल्की पश्चिमी हवाओं के चलने से मानसून का यह दौर भी कमजोर पड़ गया है। उम्मीद है कि अगले तीन दिनों में बरसात हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: मौसम विभाग का लेटेस्ट अलर्ट, कुछ ही देर में इन 12 जिलों में होगी जोरदार बारिश