7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: 10 सितंबर तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट जारी

Weather News: करौली जिले में बारिश का दौर थमने के बाद पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप से बढ़े तापमान के तेवर मंगलवार दोपहर में कुछ नरम पड़े। बादलों के डेरा डालने से आमजन को तेज धूप से राहत मिली

2 min read
Google source verification

करौली

image

Kirti Verma

Sep 06, 2023

1.jpg

weather news करौली जिले में बारिश का दौर थमने के बाद पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप से बढ़े तापमान के तेवर मंगलवार दोपहर में कुछ नरम पड़े। बादलों के डेरा डालने से आमजन को तेज धूप से राहत मिली, वहीं बादलों के चलते तापमान में कमी आई, तो गर्मी से भी कुछ राहत मिली।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की वेदर फॉरकास्ट रिपोर्ट के मुताबिक आज 6 सितंबर को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


वहीं कल 7 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


8 सिंतबर- अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चिंत्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना।

यह भी पढ़ें : Weather Update: धमाकेदार बारिश के साथ लौटेगा मानसून, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का पूर्वानुमान

9 सिंतबर- अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चिंत्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना।
10 सिंतबर- बांसवाडा, बारां, बूंदी, चिंत्तौडगढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना।

अगस्त में पश्चिमी राजस्थान रहा सूखा
पश्चिमी राजस्थान में जून-जुलाई में खूब बरसात हुई मगर अगस्त महीना लगभग पूरा ही सूखा बीता है। बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जालोर में न के बराबर बरसात हुई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में दूसरे चरण में अच्छी बरसात से अभी बढ़त का कोटा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: आज से बरसेंगे मेघ, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी