अपने चहेतों को टिकट दिलवाने के लिए कांग्रेस के सभी नेताओं ने पूरा जोर लगा रखा है। आलम यह है कि जनता में एकजुटता का दिखावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, रणदीप सुरजेवाला व अशोक तंवर अधिक से अधिक संख्या में अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने के लिए एक-दूसरे के विरूद्ध मोर्चा खोले हुए हैं।