29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा स्नान के लिए दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से कई जन्म के पाप कट जाते हैं। मनोकामना पूर्ण होती है।

2 min read
Google source verification
ganga dussehera

गंगा दशहरा पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी। कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों में आज हरि की पौड़ी गंगा घाट, कछला गंगा घाट, कादरगंज गंगा घाट और लहरा गंगा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर गंगा स्नान किया। जनपद के सभी गंगा घाटों पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स के साथ ही तैराक भी मौजूद रहे।

ganga dussehera

हिन्दू धर्म में माँ गंगा की बहुत ज्यादा ही मान्यता है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन जनपद कासगंज के तीर्थ नगरी सोरों में आस पास जनपदों के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से यहाँ श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। हिन्दू धर्म ग्रन्थ और शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही माँ गंगा मृत्यु लोक में अवतरित हुई थीं। इसलिए गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान करने से कई जन्म के पाप कट जाते हैं। मनोकामना पूर्ण होती है। लोगों की मान्यता है कि आज गंगा दशहरा के दिन गरीबों को दान करने का भी महत्त्व है। इसलिए सभी लोगों को आज के दिन दान करना चाहिए।

ganga dussehera

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के सभी गंगा घाटों पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है। महिला पुलिस कर्मी सहित तैराक भी मौजूद है। गंगा दशहरे को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष व्यवस्था की गयी। दो सर्किल के सीओ और 5 इंस्पेक्टर की तैनाती भी की गई ताकि कहीं भी कोई जाम की समस्या ना आए और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।