4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश भर में होली खत्म होने के बाद यहां देवी-देवताओं के साथ खेली जाती है होली

- रंग पंचमी पर भगवान वराह और मां गंगा संग भक्तों ने खेली होली - गंगा भक्त सेवा मंडली द्वारा निकाली जाती है रंग पंचमी पर शोभायात्रा - रंग पंचमी पर प्राचीन काल से तीर्थनगरी में मनाया जाता है होली का उत्सव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Mar 2020, 8:36 PM IST

देश भर में होली खत्म होने के बाद यहां देवी-देवताओं के साथ खेली जाती है होली

देश भर में होली खत्म होने के बाद यहां देवी-देवताओं के साथ खेली जाती है होली

कासगंज। जनपद की सोरों तीर्थ नगरी में रंग पंचमी के अवसर पर भगवान वराह के साथ होली खेली गई। इस मौके पर गंगा भक्त सेवा मित्र मंड़ली द्वारा भगवान वराह की विशाल शोभायात्रा निकाल कर जमकर अबीर गुलाल उढ़ाया और रंगों में सराबोर लोगों ने होली का उत्सव मनाया।

भगवान वराह की नगरी सोरों तीर्थनगरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग पंचमी के अवसर पर भगवान वराह और मां गंगा की शोभायात्रा में निकाल कर होली खेली गई। इस दौरान शोभायात्रा का शुभारंभ सोरों पालिका चैयरमैन मुन्नी देवी ने भगवान वराह की आरती उतार कर भगवान वराह और मां गंगा के संग होली खेल किया। बाद में रंगों में सराबोर भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल लगाकर भगवान वराह और गंगा मैया संग होली खेली।

कहा जाता है कि सोरों तीर्थनगरी में रंग पंचमी के दिन देवी देवाताओं को प्रसन्न करने के लिए प्राचीन काल से होली खेलते चले आ रहे हैं। गंगा भक्त सेवा मित्र मंडली द्वारा निकाली जा रही होली शोभायात्रा में होली खेलने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाण के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भक्त भगवान वराह और मां गंगा के संग होली खेलने के लिए यहां जुटते हैं। यही कारण है कि सोरों तीर्थनगरी की हर गली मोहल्ले में रंग पंचमी के दिन उत्सव जैसा माहौल रहता है।