कासगंज

कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार

कासगंज हिंसा के छह दिन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

2 min read
Jan 31, 2018

कासगंज। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज हिंसा और चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी सलीम फरार चल रहा था। एडीजी अजय आंनद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सलीम को पकड़ा है। बता दें कि हिंसा के छह दिन बाद भी शहर में हालात सामान्य नहीं है। पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई थी हिंसा
कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था। इस घटना में जमकर पथराव और गोलीबारी हुई। जिसमें चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई। सलीम पर चंदन को गोली मारने का आरोप है। मुख्य आरोपी सलीम और उसके दो सगे भाई भी हैं। कासगंज हिंसा के छह दिन बाद बुधवार को एडीजी अजय आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने कासगंज कोतवाली इलाके के ततारपुर काशीराम कॉलोनी के मकान में दबिश देकर सलीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो मुख्य आरोप फरार हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO कासगंज हिंसा: बिलराम गेट पर अभी तक बंद हैं दुकानें, आखिर किसका है डर

पुलिस को मिलीं कई अहम जानकारियां
एडीजी लॉ एंड आर्डर अजय आनंद ने बताया कि पुलिस ने सलीम पुत्र बरकत उल्ला को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सलीम के घर पर दबिश के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिनसे उसके आपराधिक इतिहास का भी पता चल रहा है। मुख्य आरोपी तीन भाई हैं। उन सभी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

आरोपियों पर होगी रासुका की कार्रवाई
कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन की हत्या में 20 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। योगी सरकार इस मामले में बार बार कड़ी कार्रवाई बात कही रही है। पकड़े गए आरोपी पर रासुका की कार्रवाई होगी। 28 जनवरी को आइजी संजीव गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य आरोपी के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। तलाशी के दौरान अवैध पिस्टल मिली थी। वहीं 30 जनवरी को एक बंद मकान से पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। हिंसा के मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें

कासगंज हिंसा: चंदन की मौत से पहले शुरू हुआ था इस तरह बवाल, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

Updated on:
31 Jan 2018 04:06 pm
Published on:
31 Jan 2018 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर