27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
विषाक्त भोजन खाने से विवाहिता की मौत, दहेजहत्या का आरोप
Play video

विषाक्त भोजन खाने से विवाहिता की मौत, दहेजहत्या का आरोप

मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी ने बयान दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Aug 2018, 8:36 PM IST

कासगंज। जनपद के सहावर थाना इलाके में विषाक्त भोजन का सेवन करने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी ने बयान दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

दहेजहत्या का आरोप

मामला सहावर थाना क्षेत्र के गांव सालिकपुर का है। यहां पिंकी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, आरोप है कि ससुराजीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर पिंकी के ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसको विषाक्त भोजन देकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पिंकी के ससुरालीजनों द्वारा उसे हालत खराब होने पर 100 शैया संयुक्त जिला अस्पताल कासगंज में लाया गया था।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही पिंकी के मायके पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल है।

नायब तहसीलदार ने दिए जांच के आदेश

उधर मायके पक्ष की सूचना पर नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी ने सहावर थाना पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का सही पता लग पायेगा, प्रथम दृष्टया विषाक्त का सेवन करने से मौत हुई है।