
आजमगढ़ क्राइम न्यूज
कटनी. कोतवाली थाना अंतर्गत मुड़वारा रेलवे स्टेशन के समीप निवासरत रेलवे अधिकारी के घर के घुसकर युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला बीती रात सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त प्रभांशु दुबे की शिकायत पर आरोपी निखिल, शानू व अन्य के खिलाफ धारा 452, 294, 323, 336, 506, 34 ताहि के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। निखिल भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता का पुत्र है।
जानकारी के अनुसार बीती रात मुड़वारा स्टेशन के सामने रेलवे क्वार्टर में रहने वाले चीफ पार्सल एंड बुकिंग सुपरवाइजर केके दुबे के पुत्र प्रभांशु दुबे के साथ निखिल गुप्ता, शानु शुक्ला व अन्य का विवाद हो गया था। विवाद पहले चौपाटी में हुआ इसके बाद प्रभांशु अपने घर आ गया। देररात निखिल व शानू अपने साथियों के साथ प्रभांशु के घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने प्रभांशु को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी झूमाझपटी कर दी। आरोपी मारपीट कर भाग निकले। जानकारी के अनुसार निखिल भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता पुत्र है। मारपीट के शिकार परिवार ने देररात कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।
कोचिंग की बात पर हुआ था विवाद
रेलवे अधिकारी केके दुबे ने बताया कि उनका पुत्र व आरोपी एक ही स्थान पर कोचिंग पढ़ते थे। एग्जाम में उनके पुत्र के अधिक नंबर आने पर चौपाटी में दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान मेरे पुत्र पर आरोपियों ने बेल्ट से हमला किया था। मैं सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो अपने पुत्र को घर ले आया था, लेकिन इसके बाद भी विवाद हुआ।
इनका कहना है
रेलवे अधिकारी के घर में घुसकर मारपीट की गई है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शैलेष मिश्रा, टीआई, कोतवाली थाना
मेरे पुत्र का प्रभांशु नाम युवक से चौपाटी में मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर आ गया था। प्रभांशु के परिजनों से मैने खुद फोन पर चर्चा कर सुबह आकर बात करने की बात कही थी। पुलिस पर दबाव बनाकर मेरे पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
गीता गुप्ता, उपाध्यक्ष, भाजपा
Published on:
28 Aug 2018 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
