
द्रोणिका ने फिर बिगाड़ा मौसम का मिजाज, बारिश व धूलभरी आंधी की संभावना
कटनी. पिछले सप्ताह बारिश, ओलावृष्टि के कारण जिले के कई किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। किसान खासे चिंतित हैं। सर्वे और मुआवजा की राह तके हैं तो वहीं अब एक फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा तो वहीं शाम को फिर मौसम में बादलों के कारण ठंडक खुली। इसकी मुख्य वजह है कि एक द्रोणिका समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर उत्तर-पूर्व राजस्थान व हरियाणा से लगे हुए भागों में बनी हुई है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि इसके चलते एक टफ लाइन बिहार से लेकर साउथ कर्नाटक तक जा रही है जो झारखंड, छत्तीसगढ़ से विदर्भ तक पहुंचेगी। तेलंगाना होते हुए जाने के कारण जिले में भी आगामी दो दिवस में गरज-चमक के साथ तेज धूप भरी आंधी चलने की संभावना है। तेज हवा व बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया व न्यूनतम 18.9 डिग्री रहा।
किसानों को यह है सलाह
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि बिगड़े मौसम में फसलों का सुरक्षा बेदह आवश्यक है। किसानों के लिए कहा गया है कि सावधानी रखें। 27 मार्च तक कटाई स्थगित करने कहा है। यदि 27 मार्च तक पानी नहीं गिरता तो फिर 28 मार्च से कटाई शुरू करें। 26 मार्च को चना-मसूर की कटाई मौसम को देखते हुए करें, 27 को विशेष सावधानी रखें।
Published on:
26 Mar 2023 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
