कटनी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के सबसे प्राचीन मधई मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकली। दोपहर में अभिषेक पूजन, रुद्राभिषेक के बाद भगवान की भव्य बारात निकली। बारात में जीवंत झांकी शामिल रहे। बारात में भजन मंडली के द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। बारात में भगवान भोलेनाथ पालकी पर सवार होकर दूल्हा बनकर चले। जहां पर शहरवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया, पूजन कर आरती उतारी। भव्य बारात मंदिर के पुजारी रामकृष्णा आचार्य एवं बिहारी महाराज के सानिध्य में भव्य बारात निकाली गई। रैली में शहर भर के गणमान्य नागरिक आम नागरिक बाराती बने। जगह जगह आरती की गई। बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।