
बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के इस बयान से मची खलबली, देखें वीडियो
कटनी. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को कटनी पहुंचे। कुठला थाना के पीछे पुरैनी में मंदिर एवं आश्रम निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धर्मसभा को संबोधित किया। सभी से सनातन की अलख जगाने व हनुमानजी से जुडऩे का अवाहन किया। बागेश्वर पीठाधीश्वर ने कहा कि पर्चा और दरबार हमारा बहाना है। असल में तो हमें भारत के हिंदुओं को जगाना है। इस दौरान धीरेंद्र धास्त्री ने विवादित बयान भी दिया, उन्होंने कहा कि सांता क्लाज आएगा, गिफ्ट लाएगा यह सब क्या है। वो दो प्रतिशत जब रामनवमी नहीं मना सकते तो हमे सांता क्लाज क्यों मनाएं, सांता क्लाज को सांता क्रूज भेजें। हम किसी के धर्म का विरोध नहीं करते हैं। अपने धर्म का प्रचार कर रहे हैं। सनातन को मिटाने के लिए ये कितनी भी प्लानिंग कर लो जब तक हम भारत में जिंदा रहेंगे तब तक हम राम नाम का झंडा गड़ाकर रहेंगे। अब तुम्हारी भी जिम्मेदारी है। नफरत नहीं हम प्रेम के आदी हैं गर्व से कहते हैं कि हम हिंदुत्व वादी हैं। सांता क्लॉज बनाने की जगह बच्चों को राम मंदिर लेकर जाओ तिलक लगाओ, बच्चों को वहां गिफ्ट दो इससे तुम्हारी पीढ़ी व पूर्वज प्रसन्न होंगे और बालक संस्कारी बनेगा। भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा।
जब हम अपने बच्चों को हनुमान चरित्र, भगवान श्रीराम का चरित्र चुनाएंगे व रामचरितमानस की चौपाइयां गाएंगे तो बालक संस्कारवान बनेगा और बड़ा होकर आपका नाम रोशन करेगा। हम कटनी इसीलिए आए हैं कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। यह हम सभी हिंदुओं के लिए गौरव का विषय है। अपने घर पर दीपावली मनाएं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम सनातन के लिए जी रहे हैं, जब तक हमारे तन में प्राण है हम सनातनी के लिए ही जियेंगे। इस दौरान सभी की सामूहिक अर्जी लगाई।
अहंकार छोडकऱ नीचे उतरें
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जीवात्मा को हनुमानजी जैसे महात्मा के चरण पकड़ लेना चाहिए, उसे फिर भगवान के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। भगवान चलकर उसके द्वारा पर आ जाते हैं। हम अहंकार छोडकऱ नीचे नहीं उतर पा रहे, जो हनुमानजी को अपना बना लेता है उसे फिर रामजी के पास नहीं जाना पड़ता। हनुमानजी परमात्मा रामजी को आपके द्वार तक ले आते हैं। महाराज ने कहा कि प्रवचन सुनाने नहीं आए हैं आपको यह बताने आए हैं कि आप सदा-सदा के लिए हनुमानजी के हो गए तो फिर आपको कुछ पाने की आवश्यकता नहीं है। हनुमानजी सब सुख प्रदान करते हैं। पहला सुख निरोगी काया, दूसरा सुख घर में माया, तीसरा सुख सुलक्षणा नारी, जो अपने पति को पतन से बचाती है। हनुमानजी ज्ञान, गुण के सागर हैं, बल, बुद्धि और विद्या देते हैं। सभी प्रकार के क्लेश हरते हैं। सद्बुद्धि प्राप्त हो जाती है। चौथा सुख पुत्र आज्ञाकारी हो यह भी हनुमान जी की कृपा से प्राप्त होगा।
परमात्मा खोजने से नहीं खोने से मिलेंगे
बागेश्वर पीठाधीवश्वर ने कहा कि परमात्मा खोजने से नहीं बल्कि खो जाने से प्राप्त हो जाते हैं, इससे लक्ष्मी प्राप्त होगी और कृपा भी प्राप्त होगी। लोगों को आजकल ऐसे भगवान की खोज है कि चमत्कार चाहते हैं जबकि हनुमान जी की चर्चा से ही चमत्कार होने हैं। इस दौरान उन्होंने कटनी में भी कथा सुनाने की बात कही। कहा कि हमारा पूरा जीवन ही राम के लिए है। जब तक हमारे प्राण हैं हम रामजी का प्रचार करते रहेंगे।
मुंह नहीं दिखा पाएंगे
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सिद्धि के बल पर सनातन धर्म के संतों को छोडकऱ किसी के मजहब में यह शक्ति नहीं है जो बागेश्वर धाम की शक्तियों का सामना कर लें। हम अभिमान से नहीं बल्कि हनुमानजी के बल पर चैलेंज दे रहे हैं। जो लोगों को फूंक कर ठीक करते हैं हम उसके बारे में इतना बताएंगे कि वह अपनी पत्नी को भी मुंह नहीं दिखा पाएगा। हनुमानजी ने यह कृपा हमें किसी की इज्जत उतारने के लिए नहीं बल्कि देश की शोभा बढ़ाने के लिए दी है। राम नाम के प्रचार के लिए दी है। 100 करोड़ सनातनी हिंदू है हम उनके साथ मिलकर पूरे विश्व में राम नाम का पताका फहरा कर मानेंगे। उन्होंने कहा कि बागेश्वरधाम में 1 मार्च से 8 मार्च तक विशाल कुंभ लग रहा है। 151 गरीब बेटियों का विवाह होगा। देश की सुरक्षा में तैनात जो जवानों शहीद हो गए हैं उनकी आत्मा शांति के लिए विशाल महायज्ञ हो रहा है, लोगों से आयोजन में पहुंचने के लिए कहा।
Published on:
26 Dec 2023 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
