
Bindi Collection, Party, Wedding Function, Women, Fashion, Heroine
कटनी। शादी हो या डेली रूटीन महिलाओं का लुक बिना बिंदी के हमेशा अधूरा लगता है। ऐसे में यदि महिलाओं को किसी फंक्शन में जाना हो तो ऐसे में वो अपने पर्स में खूबसूरत बिंदियों का कलेक्शन रखना भूलती नहीं हैं। कुछ महिलाएं जहां छोटे आकार की बिंदी को पसंद करती हैं तो इन दिनों शहर में अधिकांश महिलाएं बड़ी व लाल रंग की बिंदी लगाना पसंद कर रही हैं। बड़ी बिंदी का फैशन काफी वर्ष पहले हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे वह नए तरीके से वर्तमान फैशन में शामिल हो रहा है। वर्तमान में महिलाएं ही नहीं लड़कियां भी बिंदी लगाना पसंद करने लगी हैं। गोल बिंदी अधिकतर हर चेहरे पर सूट करती है। जिसकी वजह से लड़कियां अब फंक्शन में ट्रेडिशनल लुक के लिए एक छोटी सी बिंदी लगाकर अपने लुक को परफेक्ट बना लेती हैं तो टीवी सीरियल की नायिकाओं को देखकर अधिकांश महिलाएं व युवतियां बड़ी बिंदी के माध्यम से चेहरे को नया लुक देती हैं।
मैङ्क्षचग का भी रहता है जोर
शादी समारोह या पार्टी में यदि महिलाएं व गल्र्स गोल बिंदी नहीं लगाना चाहती हैं तो वे विभिन्न आकार की बिंदी का प्रयोग करती हैं। इसके अलावा महिलाओं के बीच डे्रसेस या साड़ी से मैच करती बिंदी लगाने का ट्रेंड भी बढ़ा है। महिलाओं की पसंद के हिसाब से बाजार में अलग-अलग रंग और विभिन्न प्रकार के आकार की छोटी बड़ी बिंदी उपलब्ध हैं।
नग और स्नैक डिजायन भी पसंद
महिलाएं टीवी एक्ट्रेस से अधिक प्रभावित होती हैं। जिसके चलते छोटे पर्दे के नायिकाओं की तरह सिटी वीमंस नग और स्नैक डिजाइन की बिंदी को भी पसंद करती हैं। स्नैक डिजायन महिलाओं के साथ ही गल्र्स के ट्रेंड में भी शामिल है। इसके अलावा पत्ती के आकार की बिंदी भी फैशन में है।
महाराष्ट्र स्टाइल बिंदी भी ट्रेंड में
छोटी बिंदी लगाना पसंद करने वाली महिलाएं छोटी कांटेनुमा बिंदी की डिजायन को पसंद करती हैं। इसके अलावा रंगोली या फूल के आकार बिंदी भी बाजार में उपलब्ध हैं। महाराष्ट स्टाइल की अर्ध चंद्रमा वाली बिंदी भी वीमंस व गल्र्स फंक्शन के लिए ट्राई कर रही हैं।
Published on:
19 Mar 2020 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
