18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता बोले- कांग्रेस ने किया देश का विनाश, दिग्विजय-कमलनाथ पर कपट की राजनीति करने का आरोप

जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी ने कांग्रेस को देश का विनाश करने वाली पार्टी बताया। जबकि, दिग्विजय और कमलनाथ पर कपट की राजनीति करने का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
dr hitesh vajpayee attack on congress

भाजपा नेता बोले- कांग्रेस ने किया देश का विनाश, दिग्विजय-कमलनाथ पर कपट की राजनीति करने का आरोप

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे पर तीखे हमले तेज होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कटनी पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी ने मीडिया से बातचीत के दौरान जहां एक तरफ कांग्रेस पर देश का विनाश करने का गंभीर आरोप लगाया तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कपट की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि, प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के जन से जुड़ने के लिए 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। फिलहाल, यात्रा 5 अलग-अलग इलाकों से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गुजरकर जनता से मुलाकात कर रही है। इसी कड़ी में एक यात्रा 14 सितंबर को कटनी पहुंचने वाली है। यात्रा के आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेष वाजपेयी कटनी पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम ने बदला बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का समय, जानें नई तारीख


हितेष वाजपेयी का हमला

यहां मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ हितेष बाजपेयी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपने विकास कार्यों के आधार पर प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। उन्होंने की भाजपा ईमानदार है और वो जनता के विकास के लिए कार्य करती है। जबकि, कांगरेस ने देश का विनाश किया है। यही नहीं डॉ. वाजपेयी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कपट की राजनीति करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- मासूम बेटी की मौत, इंसाफ के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पिता, पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, VIDEO


भोपाल में होगा यात्रा का समापन

जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में बताते हुए डॉक्टर हितेष वाजपेयी ने कहा कि, यात्रा प्रदेशभर में 10 हजार कि.मी तक निकाली जा रही है। इसे प्रदेश के पांच अलग-अलग क्षेत्रों से निकाला गया है। यात्रा का समापन 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल में किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, उस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए भाजपा के 10 लाख कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।